March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 13 अप्रैल *गड्ढा मुक्त सड़कों का सपना हुआ चकनाचूर, वायदा निकला खोखला*

औरैया 13 अप्रैल *गड्ढा मुक्त सड़कों का सपना हुआ चकनाचूर, वायदा निकला खोखला*

औरैया 13 अप्रैल *गड्ढा मुक्त सड़कों का सपना हुआ चकनाचूर, वायदा निकला खोखला*

*पिछली सरकार में सीएम ने गड्ढा मुक्त सड़कों का दिया था भरोसा, नहीं हुआ पूरा*

*औरैया।* पिछली बार भाजपा सरकार बनते ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को 15 दिन के अंदर गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी किया था, लेकिन धीरे-धीरे 5 साल बीत गये, और पुनः भाजपा सरकार सत्ता में आ गई। इसके बावजूद अभी तक गड्ढा मुक्त सड़कों का सपना चकनाचूर हो गया, साथ ही मुख्यमंत्री का वायदा भी खोखला साबित हुआ। जनपद में कई सड़कें खस्ताहाल एवं बद्हाल पड़ी हुई है। जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वर्ष 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनने पर जनता में आस है कि शायद उन्हें गड्ढा युक्त सड़कों से निजात मिलेगी। देखना है कि सड़कें कब गड्ढा मुक्त होगी?
प्रदेश सरकार की अनगिनत विकास योजनाएं जनपद में चल रही हैं। उनमें से सड़क योजना भी एक है। पिछली बार वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनते ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 दिन के अंदर गड्ढा मुक्त सड़कों का फरमान जारी किया था, लेकिन धीरे-धीरे 5 वर्ष बीत गए, और दूसरी बार भाजपा सरकार सत्तासीन हो गई। इसके बावजूद सड़कों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। जनपद में अनेक सड़कें खस्ताहाल पड़ी हुई हैं, जिससे लोगों को आवागमन में बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उबड़- खाबड़ सड़कों पर राहगीर गिरकर चोटहिल भी होते हैं। जनपद के औरैया फफूंद मार्ग फोर लाइन पर ग्राम देवरपुर व शेरपुर सरैया में सड़क बदहाल पड़ी हुई है, जिस पर बरसात के मौसम में अनगिनत लोग गिरकर चोटहिल हो चुके हैं, वहीं कई छोटे-बड़े वाहन फस चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक सड़क नहीं बन सकी है। इतना ही नहीं बरम्हूपुर नहर पुल के पास भी सड़क की दशा बद् से बद्तर है, जिससे गर्मियों में धूल उड़ती हुई देखी जा सकती है। इसके अलावा ग्राम देवरपुर से ग्राम अटा को जाने वाली सड़क भी उबड़- खाबड़ है। इसके साथ ही स्थानीय जालौन चौराहा से जालौन की ओर जाने वाली सड़क शेरगढ़ घाट तक गड्ढा युक्त है, अभी तक इन सड़कों पर मरम्मत भी नहीं हो सकी है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार से जनपद के बिधूना-रामगढ़ मार्ग से 6 किलोमीटर दूर असजना से वरका पुरवा लखनो के संपर्क मार्ग के बड़े पुरवा आबादी भाग में 700 मीटर सीसी रोड का 55 लाख रुपए से निर्माण होना है। 25 फरवरी 2021 को इस काम को स्वीकृत मिलने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते पूर्वा बड़े में 700 मीटर सीसी सड़क का निर्माण का कार्य अभी तक चालू नहीं हो सका है। इस मार्ग से जुड़ी हथनापुर , लखनो, हजियापुर , हरी पुरवा , ककराघाट , पहाड़पुर आदि गांव के बाशिंदों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। यही नहीं कच्ची और उबड़- खाबड़ सड़क पर राहगीर गिरकर चोटहिल हो रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से सड़क निर्माण का काम चालू नहीं किया जा सका। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग धर्मपाल सिंह का कहना है कि सड़क के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। निर्माण चालू नहीं हुआ तो शायद कार्यालय में कागजी कमी रही होगी। अगर कोई ऐसा मामला है तो जल्द काम चालू कराया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा से दूरभाष के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नया बजट आते ही समूचे जनपद में गड्ढा मुक्त सड़कें करा दी जाएंगी। कोई भी सड़क नहीं छूटेगी।