औरैया 13 अप्रैल *गटर के गंदे पानी के जलभराव से रोजेदार परेशान*
*औरैया।* एसपी आवास के पास मोहल्ला रजानगर तिलक नगर बाईपास में 2 दिनों से गटर जाम होने के कारण जलभराव की समस्या से मोहल्ले व आसपास के रोजेदार बदबू भरे गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हो रहे हैं। गटर के गंदे जलभराव के कारण उठ रही बदबू से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया। नगर पालिका के सफाई कर्मियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक गटर से निकलने वाले गंदे पानी से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के इमाम वक्स, कयूम अली, शरीफ, बड़े, पप्पू ,रईस, समसुद्दीन, डॉ आबिद कामरान, इमरान , ताजीम रिजवान फहीम आदि ने बताया कि गटर जाम होने के कारण जलभराव की समस्या को स्थानीय नगरपालिका में अवगत कराया गया है परंतु 2 दिन बीत जाने के बाद गंदगी भरे पानी से निजात नहीं मिल पाई। वही नगर पालिका के सफाई कर्मी अजय जो कि मोहल्ले की साफ सफाई करता है का कहना है कि उनके द्वारा स्थानीय सुपरवाइजर व अन्य नगरपालिका अधिकारियों को गटर जाम की समस्या से अवगत कराया गया है। सुपरवाइजर की लापरवाही महिला वाली के चलते मोहल्ले में गटर जाम होने की समस्या आम बात हो गई , क्योंकि समय-समय पर नालियों की सफाई को लेकर खानापूर्ति की जाती है।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*