औरैया 13 अगस्त *श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में बांटे गये प्रमाण पत्र*
*स्थानीय महावीर गंज स्थित गोपाल गौशाला में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता ने किया शुभारंभ*
*28 अगस्त को दिल्ली में होगा विशाल पोरवाल सम्मेलन- श्रीकांत गुप्ता*
*औरैया।* स्थानीय महावीर गंज स्थित गोपाल गौशाला में शुक्रवार की देर शाम श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में पोरवाल सेवा समिति दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि श्रीकांत गुप्ता ने गोपाल गौशाला पहुंचकर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार (रमन) पोरवाल के नेतृत्व में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने रमन पोरवाल को पोरवाल सेवा समिति दिल्ली के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद पोरवाल सेवा समिति के विभिन्न पदाधिकारियों को ससम्मान गोपाल सेवा संस्थान पदाधिकारियों के प्रमाण पत्र वितरित किये। इससे पूर्व मौजूद पोरवाल समाज के लोगों एवं पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि श्री गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही प्रतीक चिन्ह भी भेट किये। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पोरवाल समाज के लोगों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए अपने वक्तव्य दिये। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी 28 अप्रैल को दिल्ली में विशाल महापोरवाल सम्मेलन का आयोजन होगा।
स्थानीय गोपाल गौशाला में शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत पोरवाल सेवा समिति दिल्ली के आवाहन पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि श्रीकांत गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के पोरवाल सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार (रमन) पोरवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एक समारोह में अपने वक्तव्य में कहा कि कमोवेश 40 वर्षों से पोरवाल महासम्मेलन का आयोजन नहीं हुआ है। श्री गुप्ता ने कोरोना काल के भीभत्स मंजर का भी व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि आगामी 28 अगस्त 2022 को दिल्ली में पोरवाल सेवा समिति दिल्ली के तत्वावधान में महापोरवाल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर सफल बनाएं। आगे उन्होंने कहा कि सम्मेलन से सरकारें बनती व गिरती है। पोरवाल समाज को एकजुट होने की महती आवश्यकता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार उर्फ रमन पोरवाल को अवगत कराते हुए कहा कि दिल्ली जाने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सूची वह अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें, जिससे समुचित व्यवस्था की जा सके। अंत में उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाले पोरवाल समाज के महासम्मेलन की गूंज प्रधानमंत्री कार्यालय तक जानी चाहिए। उन्होंने कम समय में बड़ी संख्या में आये हुए लोगों को धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि पूर्व से ही श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार (रमन) पोरवाल ने कहा कि उन्हें पोरवाल सेवा समिति दिल्ली के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका वह ईमानदारी , वफादारी एवं सत्यनिष्ठा व कर्तव्य परायणता से निर्वहन करते हुए प्रदेश व जनपदों में पदाधिकारियों को नियुक्त कर रहे हैं। अतिशीघ्र वह समूचे उत्तर प्रदेश में पोरवाल सेवा समिति के पदाधिकारी नियुक्त करके समिति को बुलंदियों पर ले जाने का काम करेंगे। इसके अलावा समारोह अन्य वक्ताओं ने दी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश सदस्य दिलीप गुप्ता ने मुक्तकंठ से किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान की संरक्षक राम कुमारी गुप्ता, संरक्षक सत्य प्रकाश पोरवाल, प्रदेश सचिव/मंत्री मधुर पोरवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता, प्रबंधक/प्रवक्ता गौरव कुमार पोरवाल , प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता के अलावा पदाधिकारी आनंद कुशवाहा, राधेश्याम शुक्ला, राम प्रकाश शर्मा , पोरवाल सेवा समिति के पदाधिकारी गण प्रदेश महामंत्री रविंद्र कुमार (मुनुआ), प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल पोरवाल, जिलाध्यक्ष कन्हैया पोरवाल, भारती पोरवाल, गीतांजलि गुप्ता, हेमंत पोरवाल, संजीव कुमार पोरवाल, डॉ एसएस परिहार के अलावा बड़ी संख्या में पोरवाल समाज के लोग मौजूद रहे।
More Stories
सागर6जुलाई25*खुरई के सिविल अस्पताल को केन्द्र सरकार से मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र*
लखनऊ6जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी6जुलाई25*ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत*