[3/12, 5:55 PM] Ram Prakash Upaajtak: *दबंगों ने प्रधान से की मारपीट*
*प्रधान संघ अध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग*
*दिबियापुर,औरैया।* नगर के क्षेत्र के अंतर्गत संजय नगर वार्ड नंबर 49 शुक्रवार की शाम दबंगों ने ग्राम पंचायत ककराही के साथ की मारपीट जिसमें ब्लॉक भाग्य नगर प्रधान रंजना व उनके पति छोटे को घायल कर दिया। जिसमें रंजना के आंख पर चोट आई है। वहीं उन्होंने आगे बताया ललिता दिवाकर, प्रमोद दिवाकर, शिवम और ललिता दिवाकर का भाई ज्ञान सिंह ने रात में आकर कहा कि आपने कोई आगे कार्रवाई की तोआपको जान से मार देंगे। जिससे घबराकर ककराही प्रधान ने प्रधान संगठन को बताया कि यह भाजपा पार्टी से संबंध रखते हैं। ये लोग लगातार धमकाने की कोशिश करते हैं। और कहते कि हम तुम्हें ककराही पंचायत में प्रधानी नहीं करने देंगे। यदि आप हमारे अनुसार कार्य नहीं करेंगे तो प्रधानी मुश्किल में कर देंगे। तभी ब्लॉक भाग्य नगर के प्रधान संगठन अध्यक्ष व अखिल भारतीय संगठन के अध्यक्ष ने कार्रवाई की तत्काल मांग की। और उन्हें उचित दंड दिया जाए। भाग्यनगर प्रधानों में कैंझरी प्रधान अनीता राजपूत, भाऊ प्रधान लहोखर, वसीम प्रधान फफू, संत कुमार प्रधान उसरारी, अंजली राजपूत प्रधान लखनपुर, अनीता राजपूत प्रधान भटपुरा, लखनापुर प्रधान सतीश राजपूत , राजेश तिवारी आदि सभी लोगों ने दबंगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
[3/12, 7:06 PM] Ram Prakash Upaajtak: *दुर्घटना में घायल ऑटो चालक की हुई शिनाख्त, इलाज के दौरान मौत*
*औरैया।* शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे तुर्कीपुर गांव में दिबियापुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मैजिक व औरैया से सवारियां लेकर दिबियापुर जा रहे एक ऑटो की आमने-सामने भिडंत हो गई थी। इस घटना में एक युवती व एक युवक को लोगों ने 100 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया था। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मरणासन्न हालत में मौके पर पड़े ऑटो के अज्ञात चालक को 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने अज्ञात चालक को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से लहूलुहान होने के चलते सैफई रेफर कर दिया था। इस घटना में अज्ञात की शिनाख्त तब हुई, जब लापता पुत्र की तलाश में गांव जनेतपुर निवासी पिता रामदास ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तलाश कराए जाने की गुहार लगाई। जहां पुलिस ने रामदास को अज्ञात ऑटो चालक की फोटो दिखाई। जिस पर पिता कुछ सकते में आया, इसके बाद पुलिस की मदद से रामदास सैफई अस्पताल पहुंचा। जहां उसने अज्ञात की शिनाख्त अपने पुत्र चंद्र प्रकाश (35) के रूप में की। उधर सैफई में इलाज के दौरान देर रात घायल चंद्र प्रकाश ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीडि़त परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
[3/12, 7:06 PM] Ram Prakash Upaajtak: *नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा*
*नवजात शिशु की मां ने लगाया मार डालने का आरोप*
*औरैया।* मोहल्ला तिलक नगर में संचालित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की भोर लगभग चार बजे गांव नरोत्तमपुर निवासी मोहिनी पत्नी शैलेश कुमार ने एक नवजात को जन्म दिया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की जानकारी होते ही परिजनों मेंं हड़कंप मच गया। इस प्रकरण में अस्पताल में भर्ती प्रसूता ने बताया कि उसके बच्चा हुआ था, जिसे नर्सों ने पीटकर मार दिया। उधर अस्पताल में हंगामा होने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के संबंध में अस्पताल प्रशासन ने बताया कि प्रसूता साढ़े सात माह की गर्भवती थी। जिसका नार्मल तरीके से प्रसव कराया गया था, लेकिन समय पूरा न होने के कारण बच्चा कमजोर था, जिससे उसने दम तोड़ दिया।
घटना को लेकर प्रसूता के पति शैलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सबसे पहले वह अस्पताल पहुंचे। जहां उसे बताया गया कि बच्चा कम समय का है, इसलिए यहां प्रसव नहीं हो पएगा। जिस पर आशा उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची। वहां पर अस्पताल प्रशासन ने बच्चे को सुरक्षित प्रसव कराने का आश्वासन दिया, लेकिन जन्म लेने के बाद उसकी मौत हो गई।
बोले जिम्मेदार—अस्पताल की आशा प्रसूता को निजी अस्पताल में लेकर गई है। इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही अस्पताल में हुई घटना की जांच में डिलीवरी के दौरान डॉ.शनि बीएएमएस के अलावा एएनएम मीनू, जीएनएम रश्मी व शालिनी मौजूद बताई गईं हैं। प्रसूता सात माह की गर्भवती थी, ऐसे में समय से पहले डिलीवरी होने की स्थिति में कभी-कभी इस तरह के मामले हो जाते हैं। मारपीट कर मारने के आरोप की जांच की जा रही है। डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ, औरैया।

More Stories
बाराबंकी १६ फरवरी २६ * बाराबंकी में शादी के दौरान खुलासा, दूल्हे को किन्नर बताकर साथ ले गए
लखीमपुर खीरी १६ फरवरी २६ * समाचार_अपडेट || खीरी
भिवाड़ी १६ फ़रवरी २६ * भिवाड़ी में केमिकल–पटाखा फैक्ट्री में आग लगी, 8 मजदूर जिंदा जल गए।