[12/12, 5:24 PM] Ram Prakash Upaajtak: *बीम गिरने से मजदूर दबकर गंभीर घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्हूपुर निवासी एक मजदूर रविवार को अपराह्न मजदूरी का काम कर रहा था। उसी समय बीम अचानक गिर पड़ी। जिससे वह बीम में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे निजी साधन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्हूपुर निवासी कृष्ण मुरारी 40 वर्ष पुत्र रामबाबू जोकि रविवार को अपराह्न करीब सवा 3 बजे गृहस्वामी के मकान पर मजदूरी का काम कर रहा था। उसी समय दीवाल पर बनी बीम अचानक गिर पड़ी। जिससे वह बीम में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में गृह स्वामी व अन्य लोगों ने 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया।
[12/12, 5:30 PM] Ram Prakash Upaajtak: *दिव्यांगों व बुजुर्गों को मिलेगी पोस्टल बैलट की सहूलियत – एडीएम*
*औरैया।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने कहा कि दिव्यांग हर क्षेत्र में खुद को साबित कर प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। सशक्त लोकतंत्र का निर्माण तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिए चुनाव आयोग ने कई व्यवस्थाएं की हैं। इस बार दिव्यांगजनों को घर पर पोस्टल बैलेट से मतदान का विकल्प भी दिया जा रहा है। सभी बूथों पर दिव्यांगजनों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रत्येक बूथ पर बीएलओ और वॉलेंटियर की उपस्थिति भी अनिवार्य रूप से रहेगी ताकि दिव्यांगों को कोई दिक्कत न आए। आगामी विधान सभा चुनाव में निर्वाचन आयोग 80 वर्ष आयु पूरी कर चुके सभी वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर बैठे पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट देने की सुविधा देने जा रहा है। निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से जनपद के मतदाताओं के लिए लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का पोलिग बूथ तक जाने-आने का दर्द नहीं सहना पड़ेगा।
निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से बूथ तक जाने में असमर्थ दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को काफी राहत मिलेगी। वे अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर सकेंगे। अभी यह सुविधा सरकारी कर्मचारियों को ही मिलती थी। दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए निर्वाचन आयोग ने पीडब्ल्यूडी एप बनाया है. एप में दिव्यांग मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र पर वोट के लिए मिलने वाली सुविधाओं के साथ अन्य जानकारियां मिलेगी।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!