औरैया 12 जूलाई *प्रगति गुप्ता टॉप के 5 वें एनएलयू में चयनित*
*औरैया।* तिलक महाविद्यालय औरैया के अर्थशास्त्र विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अधीर कुमार गुप्ता की सुपुत्री प्रगति गुप्ता का चयन हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर में हुआ है। वह बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) में अपना एलएलएम जारी रखेगी। एशिया की पहली वूमेन यूनिवर्सिटी एस एन डी टी मुम्बई से स्नातक डिग्री लेने वाली प्रगति का कहना है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा छात्रों को लॉ में अपना करियर बनाने के बारे में सोचना चाहिए। कानून की डिग्री लेने के बाद कानूनी सलाहकार, कानूनी फर्म, न्यायपालिका, प्रोफेसर आदि में नौकरी के विभिन्न अवसर रहते हैं। एच एन एल यू का उच्चतम प्लेसमेंट 25 से 30 लाख वार्षिक तक है। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय दीपक मिश्रा की पुस्तक के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न जर्नल्स में एकल रूप से अनेक लेख प्रकाशित करा चुकी प्रगति के सभी इष्ट मित्रों ने उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,