*औरैया 12 जनवरी *प्रशासन ने तहसील गेट के बाहर हटाया अतिक्रमण*
*औरैया।* एसडीएम सदर मनोज कुमार ने बुधवार को सदर तहसील के बाहर अतिक्रमण को जेसीबी मशीन द्वारा शक्ति पुलिस बल के साथ हटा दिया। इस दौरान दुकानदारों व प्रशासन में तीखी नोकझोंक भी हुई।
बुधवार को दिबियापुर रोड स्थित सदर तहसील परिसर के बाहर अचानक से जेसीबी मशीन गरजने लगी। इस दौरान मौजूद पुलिस ने तहसील की दीवार के अधबने हिस्से में अंदर तक रखे दिव्यांग के लोहे के खोखे को हटवाया। साथ ही तहसील की दीवार से सटाकर सड़क तक किए गए अतिक्रमण को भी ढहाया गया। अचानक से अतिक्रमण हटते देख लोगों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लगभग एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान आवागमन बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं खोखा हटते देख मौके पर मौजूद दिव्यांग द्वारा विरोध जताया गया। जिस पर पुलिस ने दिव्यांग को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। जहां अतिक्रमण हटने के बाद उसे छोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि खोखा संचालक दोनों पैरों से दिव्यांग है। यदि उच्चाधिकारियों की ओर से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई का आदेश दिया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
बोले जिम्मेदार—
सदर तहसील परिसर में अधबनी दीवार के हिस्से पर दिव्यांग काफी सालों से जबरन अतिक्रमण किए हुए था। जिसका अतिक्रमण आज बुधवार को हटवा दिया गया। साथ ही अधबनी दीवार को जल्द बनवाकर तहसील परिसर को पूरी तरह से सुरक्षित किया जाएगा। मनोज कुमार, एसडीएम सदर।

More Stories
रोहतास10जून26*आरपीएफ डेहरी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार*
लखनऊ10जून26*उत्तर प्रदेश के #PCS अफ़सर जो #DPC के बाद #IAS बनेंगे !! 📩
लखीमपुर10जून26*ठेकेदार बनकर दुकानदारों से ठगी का आरोप, नकली स्टीकर लगाकर लाखों की धोखाधड़ी!