औरैया 11 सितंबर *विधान सभा चुनाव की तैयारी सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठक*
*फ़ोटो।बैठक में मौजूद सपा कर्यकर्ता*
*रामगढ़,औरैया।* क्षेत्र के कस्बा रामगढ़ में पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश सिंह यादव के आवास पर बिधूना विधानसभा के समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारियों व बूथ प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में समाजवादी पार्टी के बिधूना विधानसभा प्रभारी सुशील वर्मा के द्वारा संगठन को मजबूती पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर प्रभारियों से आग्रह किया कि वह लोग शीघ्रता से बूथ कमेटी गठित करके सभी बूथ प्रभारियों की बूथ कमेटी बनाकर भेजे।साथ ही बूथ प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने- अपने बूथ पर नए 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के वोट बनवाने का कार्य करें। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य भरत खन्ना, पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश यादव, रनवीर सिंह यादव, रविन्द्र सिंह दोहरे, शिवकुमार दोहरे, दीपक दुबे, रेशू यादव, आनन्द राजपूत, केशर पाल, गोपाल राजपूत, देवेन्द्र यादव, दिलीप शर्मा, श्रीकृष्ण , अरविंद दोहरे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!