औरैया 11 सितंबर *छात्र छात्राओ को बाटी ट्रेनिंग लर्निंग किट*
*दिबियापुर,औरैया।* स्व० शिव बालक राम स्वर्णकार स्मृति शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा संचालित दीन दयाल ग्रामीण कौशल योजना के प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण कर रहे छात्र छात्राओं को ट्रेनिंग लर्निंग किट प्रशिक्षण केंद्र पर बाटी गई। संस्था के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि डीडीयूजीकेवाई आवासीय योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में एफ टी एन एस कोर्स में प्रशिक्षण ले रहे 30 छात्र छात्राओं को ट्रेनिंग लर्निंग किट में एक टैबलेट,बैग,दो ड्रेस,स्टेशनरी मैटेरियल आदि वितरित किया गया। सेंटर मैनेजर सूर्य प्रकाश ने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत सभी को रोजगार एवं स्व रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर केंद्र की ओर से बीना त्रिपाठी, आशुतोष चतुर्वेदी, रहूप खान, शैलेंद्र कुमार, अखिलेश मिश्रा, अलख साहू, संध्या यादव आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*