औरैया 11 मार्च *अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, रेफर*
*औरैया।* दिबियापुर औरैया रोड स्थित ग्राम तुर्कीपुर चित्तरसिंह के समीप भाजपा कार्यालय के पास शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। अज्ञात युवक के नाम पता की जानकारी नहीं हो सकी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची।
कोतवाली क्षेत्र के औरैया दिबियापुर मार्ग स्थित ग्राम तुर्कीपुर चित्तरसिंह के समीप भाजपा कार्यालय के पास शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे अज्ञात वाहन ने एक 28 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अति गंभीर हालत को देखते हुए युवक को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। युवक के सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आई हुई हैं। युवक की सिर से काफी मात्रा में खून बह रहा था, जिसके चलते उसकी हालत नाजुक और गंभीर बनी हुई थी। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पीआरवी पुलिस के जवान जिला अस्पताल पहुंच गए।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।