[1/10, 5:14 PM] Satya Prakash Bajpai Upaajtak: *चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद*
*बिधूना,औरैया।* भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश सहित पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को अपरान्ह जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद रविवार को दूसरे दिन भी आदर्श चुनाव आचार संहिता का कडाई से पालन कराने को प्रशासनिक अमला सक्रिय रहा।उपजिलाधिकारी लवगीत कौर के नेतृत्व में न्यायिक उपजिलाधिकारी राम अवतार वर्मा, तहसीलदार जितेश कुमार वर्मा, संग्रह अमीन अनूप बाजपेयी , अजय चौहान, राज बहादुर सिंह , क्षेत्रीय लेखपाल योगेश शाक्य व सत्येन्द्र यादव आदि के अलावा नगर पंचायत की टीम ने कस्बे की सडकों व दीवालों आदि से बैनर, झंडे व पोस्टर आदि चुनाव सामग्री हटवाकर सभी राजनैतिक दलों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने को कहा। वहीं चुनाव प्रचार लिखी इमारत व पेन्टिंग को पुतवा दिया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर कस्बे में लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर आदि हटवाए। उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने कहा कि यदि किसी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
[1/10, 5:14 PM] Satya Prakash Bajpai Upaajtak: *दबंग ने पूर्व प्रधान को दी जान से मारने की धमकी*
*रुरुगंज,औरैया।* बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पुर्वा मके निवासी योगेंद्र प्रताप जादौन पुत्र स्व0 नृपत सिंह पूर्व प्रधान है। अछल्दा विकासखंड की ग्राम पंचायत पुर्वा मके से 2015 में योगेंद्र प्रधान बने थे। मौजूदा समय वह इसी क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। पूर्व प्रधान को गाँव के ही एक दबंग ब्यक्ति द्वारा गोली मार देने की धमकी दी गई है। जिस कारण प्रधान समेत उसका परिवार डरा-सहमा है, एवं गांव से पलायन करने के लिए बाध्य है। रविवार को पूर्व प्रधान ने अपने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक के पास एवं बिधूना कोतवाली पहुंचकर गाँव के ही कमलेश कुमार चौबे पुत्र शंभू दयाल चौबे के खिलाफ तहरीर दी है। पूर्व प्रधान ने एसपी को तहरीर देते हुए बताया कि कमलेश चौबे को प्रधान कार्यकाल में ब्यक्तिगत लाभ न देने के कारण जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि जब से उन्हें धमकी मिली है वह और उनका परिवार डरा-सहमा है। शनिवार को धमकी से भरा आडियो शोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों में चर्चाएं शुरू हो गई, डरे-सहमे पूर्व प्रधान व उसके परिवार ने बताया कि दबंग ब्यक्ति के खौफ के कारण वह परिवार समेत पलायन करने को मजबूर है। बिधूना कोतवाल शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर व आडियो मिली है, जांच की जा रही है सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*