April 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 09 फ़रवरी* यूपी आजतक से खास ख़बरें

औरैया 09 फ़रवरी* यूपी आजतक से खास ख़बरें

[1:56 PM, 2/9/2022] C S Agnihotri: कृषि उत्पादन मंडी समिति से प्रस्थान करेंगी पोलिंग पार्टियां

औरैया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विधानसभा सभा निर्वाचन 2022 पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारियों के नियुक्ति आदेश पत्र में पार्टी प्रस्थान स्थल जिला मुख्यालय ककोर औरैया गलती से अंकित हो गया है। पोलिंग पार्टी का प्रस्थान स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति औरैया ही बनाया गया है। समस्त पोलिंग पार्टियां 19 फरवरी को मतदान हेतु अपने-अपने मतदेय स्थलों पर किसी कृषि उत्पादन मंडी समिति औरैया से प्रस्थान करेगी। निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु निर्वाचन के कंट्रोल रूम संख्या 05683-249500 और 05683-249533 पर संपर्क किया जा सकता है।
[1:56 PM, 2/9/2022] C S Agnihotri: निडर और निर्भीक होकर डाले अपना वोट – डीएम

औरैया। पूरी तरह जागरूक, निडर व निर्भीक होकर वोट डालें, क्योंकि एक बार चुना गया गलत उम्मीदवार पांच साल के लिए श्राप बन जाता है। विधानसभा चुनाव में किसी के बहकावे व लालच में न आएं और अपनी सोच और समझ के अनुसार मतदान करें ताकि बेहतर सरकार का चुनाव किया जा सके। यह बातें जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने औरैया जनपद के प्रत्येक मतदाता से अपील करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जिले में चुनाव 20 फरवरी को होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी मतदाता मत का अवश्य प्रयोग करें व सही व्यक्ति को चुनें। हम विधायक के रूप में अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजते हैं, जो हमारे समाज व देश के लिए कानून बनाते हैं। देश में हर बालिग नागरिक को वोट जरूर देना चाहिए ताकि हमारा लोकतांत्रिक ढांचा सही सलामत रहे और प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़े।
[1:56 PM, 2/9/2022] C S Agnihotri: महाविद्यालय में मौखिक व प्रायोगिक परीक्षा शुरू

औरैया। तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार ने बताया कि बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाएं महाविद्यालय में आरंभ हो चुकी हैं। सभी छात्र/ छात्राओं को इन परीक्षाओं में आवश्यक रूप से सम्मिलित होना है। प्राचार्य का कहना है कि महाविद्यालय में किसी भी दशा में दोबारा परीक्षा नहीं कराई जाएगी। प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाएं 11 फरवरी तक संपन्न होंगी। छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हो। अन्यथा की स्थिति में परीक्षार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Taza Khabar