औरैया 09 मार्च *विधान सभा चुनाव-2022 मतगणना संबन्धित पुलिस ब्रीफिंग*
*औरैया।* बुधवार 9 मार्च 2022 को जिलाधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा दिनांक 10 मार्च 2022 को जनपद में होने वाले विधान सभा चुनाव-2022 मतगणना ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस/अर्धसैनिक बल के अधि0/कर्म0गणों के साथ गोष्ठी कर मतगणना को शातिंपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त फोर्स को कोविड गाइड लाइन का पालन करते/यातायात/शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबन्ध में निर्देशित किया , तथा अपने ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैद रहकर सतर्कता से ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी औरैया रेखा एस चौहान व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल समेत समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त शासनिक तथा प्रशासनिक अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*