[3/9, 6:23 PM] Ram Prakash Upaajtak: *चुनाव में विजेता कौन होगा अभी पता नहीं पर जीते कोई लोगों का मुंह होगा मीठा*
*बिधूना में सपा भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों के ऑर्डरों पर थोक में बन रहे लड्डू*
*बिधूना,औरैया।* विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी और मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि विजेता कौन हुआ लेकिन बिधूना क्षेत्र में खासकर सपा भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशी की जीत तय मानकर नगर व क्षेत्र की मिठाई दुकानों पर थोक में लड्डू बनाने के ऑर्डर दे दिए हैं। बिधूना नगर की मिठाई दुकानों पर बड़े पैमाने पर लड्डू बनाए जाते देखे जा रहे हैं लेकिन इन मिठाई दुकानदारों से पूछे जाने पर कोई भी यह बताने को तैयार नहीं हो रहा है कि यह लड्डू बनाने के ऑर्डर किसके द्वारा दिए गए। वैसे क्षेत्र में जनचर्चा आम यह है कि यह लड्डू के ऑर्डर सपा भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा दिए गए हैं। हालांकि सपा भाजपा में किस प्रत्याशी के सिर पर सेहरा बधेंगा यह मतगणना के बाद ही पता चलेगा लेकिन लड्डुओं का स्वाद निश्चित रूप से क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा। यही नहीं कस्बे के फूल विक्रेता भी बाहर से फूल मंगवा कर बुधवार से ही मालाएं बनाने के काम में जुट गए हैं लेकिन यह माला विक्रेता भी यह बताने पर तैयार नहीं है कि इन फूल मालाओं के आर्डर किस पार्टी के लोगों द्वारा दिए गए हैं। कुछ भी हो विजेता को चकमा देने और उसकी नजर में चढ़ने के लिए क्षेत्र के चालाक लोगों ने अपने-अपने तरह से विजेता के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।
[3/9, 6:23 PM] Ram Prakash Upaajtak: *आलू के भाव में आई तेजी आलू उत्पादकों के चेहरे खिले*
*पिछले 2 साल से आलू की मंदी का दंश झेलने से आर्थिक तंगी से परेशान थे किसान*
*बिधूना,औरैया।* पिछले लगभग 2 वर्षों से आलू की मंदी का दंश झेल रहे किसानों के चेहरे इस बार अचानक आलू के भाव में आई तेजी से खिलते नजर आ रहे हैं। आलू की तेजी के चलते व्यापारी भी आलू का भंडारण करने में जुटे नजर आ रहे हैं वहीं शीतगृह मालिक भी किसानों को अधिक से अधिक आलू भंडारण के प्रति प्रेरित करने में लगे हुए हैं। बिधूना तहसील क्षेत्र आलू उत्पादन के मामले में जिले में अग्रणी भूमिका निभाता है किंतु पिछले लगभग 2 वर्षों से आलू में रही भारी मंदी के कारण आलू में हुए भारी घाटे से अधिकांश आलू उत्पादक आर्थिक तंगी और कर्जदारी के हालातों में पहुंच गए किंतु इस बार भी किसानों ने आर्थिक तंगी और कर्जदारी से उबरने के लिए फिर आलू उत्पादन पर दांव लगाने का प्रयास किया है वही अचानक आलू के भाव में तेजी आने से घाटे की भरापाई होने की उम्मीद से किसानों के चेहरे फिलहाल खिले नजर आ रहे हैं। इस समय बाजार में आलू का भाव 900 रुपए से 1000 रुपए प्रति कुंतल तक है साथ ही आलू का मूल्य और अधिक बढ़ने की संभावना से अधिकांश क्षेत्र के आलू उत्पादक शीतगृहों में आलू के भंडारण पर अधिक ध्यान देते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस बार आलू व्यापारी आलू की तेजी देख गांव गांव आलू खरीद कर भंडारण करने में लगे हुए हैं वही शीतगृह मालिक भी इस बार आलू में अपना बेहतर भविष्य तलाशने को स्वयं भी आलू खरीद कर अपने शीतगृहों में आलू का भंडारण करने में जुटे नजर आ रहे हैं। हालांकि आलू की तेजी से इस बार आम गरीबों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं और यदि इसी तरह आलू की महंगाई बढ़ती रही तो यह आलू फिलहाल गरीबों की थाली से दूर होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*