*औरैया 09 नवंबर 2022*- सड़क सुरक्षा के तहत सभी यातायात नियमों का पालन कराया जाए, जिससे दुर्घटनाओं में कमी हो और लोगों का जीवन सुरक्षित हो सके, यह निर्देश अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने मानस सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के तहत दिए। उन्होंने कहा कि जिस जगह सर्विस रोड न होने के कारण दुर्घटना की सम्भावना अधिक रहती है उन स्थानों पर सर्विस रोड बनवाई जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थानों पर संकेतांक के बोर्ड लगवाने के लिए भी निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस तथा परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग किए जाने के संबंध में भी कहा और लोगों को जागरूक किए जाने के लिए कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब भी बनाए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए और कहा कि वह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से समन्वय बनाकर कम से कम 20 विद्यालयों में क्लबों की स्थापना करें जिससे दुर्घटना आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम किए जा सकें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों में लगे वाहनों की जांच की जाए जो वाहन अनफिट पाए जाएं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाए और सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बच्चों को जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि एनएसएस के बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि अवैध टेंपो स्टैंड पर रोक लगाई जाए और जो लोग रास्ते पर अतिक्रमण किए हुए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने ठेल आदि के माध्यम से होने वाले अतिक्रमण के लिए स्थान चिन्हित कर सुविधा मुहैया करायी जाये, जिससे ठेल, फढ़ आदि अपने चिन्हित स्थान पर लगाकर रोजगार कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस का सहयोग लेकर कार्य करें। उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों में अवैध टेंपो स्टैण्ड को पहुंचाया जाए, स्ट्रीट बेंडर पर अतिक्रमण अभियान चलाया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि सड़क में गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाए। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि ट्रैक्टर ट्राली में एपीलेटर लगाया जाए और सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए और ब्लॉक स्पोर्ट बनाये जाये। बैठक में एआरटीओ अशोक कुमार, पीटीओ रेहाना बानो तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या १४ मार्च २६ * महिला का गंभीर आरोप, लेखपाल से मिली भगत कर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जाई ज़मीन, कटवा डाले पेड़
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर
मथुरा 14 मार्च 26 जनपद मथुरा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भरती परीक्षा के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी का परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण