औरैया 09 नवंबर *हार्वेस्टर को कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए पहुंचाया कोतवाली*
*अजीतमल,औरैया।* तहसील अजीतमल के अंतर्गत नेशनल हाईवे लालपुरा के पास दक्षिण दिशा की ओर कृषक राम गोपाल पुत्र लाल सिंह उर्फ हेत सिंह के खेत में एक कंबाइन मशीन जिसका नंबर यूपी 27 एबी 9318 बिना सुपरस्टार मैनेजमेंट सिस्टम के खेत में धान की कटाई कर रही थी। मौके पर कृषि विभाग की टीम जिसमें एडीओ एजी राजेंद्र सिंह सेंगर व अन्य साथी मोहित चौधरी, प्रवीण कुमार ,राज कुमार पहुंचे तत्पश्चात कृषि विभाग के लोगों ने उप जिलाधिकारी को अवगत कराया मौके पर पुलिस को कंबाइन मशीन सुपुर्द की , पुलिस हार्वेस्टर मशीन को कोतवाली ले आई, कृषि विभाग के अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करने की बात कही। हार्वेस्टर मशीन को पकड़े जाने के बाद कुछ किसान अजीतमल तहसील परिसर में एसडीएम अखिलेश कुमार से बात करने के लिए पहुंचे, जहां उप जिलाधिकारी ने किसानों को समझाते हुए कहा कि कृषि विभाग की गाइडलाइन का पालन करें।
More Stories
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 योग के नारे से गूंजी पूर्णिया की सड़कें, भारतीय योग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी*