औरैया 09 दिसम्बर *कार्मिकों को लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के बारें में जागरूक किया गया*
*कार्यालय में कार्य करने वाली महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाये – डीएम*
*औरैया।* कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के प्रावधानों के सम्बन्ध में विकास भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से जिलास्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी विभागों में आंतरिक परिवार कल्याण समिति की बैठक कर ली जाए। सभी विभागों में पीपीटी के माध्यम से कार्मिको को भी जागरूक किया जाए। कार्यालय में कार्य करने वाली महिलाओं को उचित सम्मान मिले। कार्यस्थल पर लैगिक उत्पीड़न करने वाले के विरूद्व विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी पीडी हरेन्द्र सिंह सहित महिला कर्मचारी उपस्थित रही।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*