औरैया 09 जुलाई *सुदिति ग्लोबल में मनाया गया येलो डे*
*औरैया।* शहर के सुप्रसिद्ध विद्यालय सुदिति ग्लोबल एकेडमी में येलो डे धूमधाम से मनाया गया। छात्र एवं छात्राएं पीले कपड़े पहनकर स्कूल आए छात्रों ने येलो कलर पर अपनी प्रस्तुति दी और रंगों के महत्व को जाना। शिक्षकों ने छात्रों को रंगों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों की यलो कलर फ्लावर पेंटिंग भी हुई एवं लेमन जूस पार्टी का भी बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया अदिति , देवांश , देवांशी, अनन्या, गार्गी ,अक्षिता, अन्वी, आराध्या, पाल, वैभव, कुशाग्र, तनिष्क , पवित्र, अभिनव, अनन्या सेंगर , हार्दिक, अथर्व पाठक, अथर्व गुप्ता ,लक्ष्य, अनिक,आदिति, कीर्ति , वैष्णवी, आयशा, सानवी , दिव्यांशी,अनुष्का, प्रत्यूष , रितेश राज, रुद्राक्षी , आयशा, यशिका , अध्यान शुक्ला, अन्वी, कीर्ति ,आर्यन, विक्रांत ,आध्या, अर्जुन, एवं समस्त छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि पीला रंग भावनाओं और अनुभूतियों का परिचायक होता है, लेकिन पीले रंग का महत्व केवल इतना ही नहीं है। हर रंग की अपनी खासियत है जो हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। पीला रंग नवरात्र की षष्ठी तिथि का समर्पित रंग है। पीला रंग भारतीय परंपरा में शुभ माना गया है। पीले रंग की खाद पदार्थों के सेवन से शरीर में मौजूदा हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्री प्राइमरी की कोऑर्डिनेटर अनुराधा गुप्ता, नीतू यादव , उपासना पाठक , सौम्या नेगी ,सरोज शर्मा एवं समस्त अध्यापकएं उपस्थित रही।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया
नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें
नोयडा15जून26*नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान, जेवर के किसान लखनऊ रवाना।