औरैया 09 अप्रैल *महामाई मंदिर में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुरू*
*दिबियापुर,औरैया।* जनपद के प्रसिद्ध महामाई मंदिर में जन जागृति सेवा समिति का दो दिवसीय प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर निशुल्क कैम्प का आयोजन का शुभारंभ किया गया । मेले में आये भक्तों ने शिविर का लाभ लिया। शिविर का आयोजन 2 वर्ष के बाद किया गया। मालूम हो कि कोरेना काल में मेला न लगने के कारण कैम्प का आयोजन नही हो सका था।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम शंकर चतुर्वेदी ने दिल्ली से आकर समिति के लोगो से मिलकर कैम्प का आयोजन की शुरुआत की।डॉ अभिषेक द्विवेदी, डॉ वासुदेव कृष्ण एवं उनकी सहायक टीम सीएचसी अछल्दा ने योगदान दिया। समिति की टीम की ओर से प्रदेश सचिव अभिषेक पांडेय, जिलाध्यक्ष ममता चक, चित्रा, सुशीला, पूजा , सौम्या राजपूत , मालती व सुमन आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की पहल, बैंकों की सुरक्षा में सुधार के लिए निरीक्षण अभियान का आगाज़
लखीमपुर13 फ़रवरी २६ * शहर का सबसे व्यस्त मार्ग राजापुर इन दिनों जाम के झाम की वजह से बुरी तरह त्रस्त है
बाराबंकी १३ फरवरी २६ * सफदरगंज क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया