June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 08 नवंबर *विधिक साक्षरता शिविर में बताई गईं कल्याणकारी योजनाएं*

औरैया 08 नवंबर *विधिक साक्षरता शिविर में बताई गईं कल्याणकारी योजनाएं*

औरैया 08 नवंबर *विधिक साक्षरता शिविर में बताई गईं कल्याणकारी योजनाएं*

*हक़ हमारा भी तो है” अभियान के तहत किया जागरूक*

*प्रधान, सचिव व लेखपाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ*

*फफूँद,औरैया।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया द्वारा ग्राम पंचायत बढुआ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में प्राविधिक स्वयं सेवकों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ एवं विवाद के समाधान के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।इस दौरान व ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रधान, सचिव व लेखपाल ने तमाम समस्याओं को निस्तारित भी किया।
मंगलवार को प्राइमरी स्कूल बढुआ में विधिक साक्षरता शिविर में प्राविधिक स्वयंसेवक योगेश चंद्र स्वामी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “हक़ हमारा भी तो है” अभियान के तहत ग्रामीणों को तमाम सरकारी योजनाओं व उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि छोटे मोटे घरेलू वाद विवाद, बैंक लोन, बिजली बिल, फोन बिल व भूमि अधिग्रहण सम्बंधित समस्याएं बहुत आसानी से लोक अदालत द्वारा निपटाई जा सकती हैं।स्वयंसेवक अनुराग त्रिपाठी ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र द्वारा समस्या निस्तारण की जानकारी दी। स्वयंसेवक अनुज कुमार ने मिशन शक्ति, महिला अधिकारों, सामान्य कानून व अधिकारों के बारे में बताया। लेखपाल कपिल कुमार ने पराली प्रबंधन व भूमि विवाद से जुड़े मामलों के बारे जानकारी दी। कुछ मामलों का निस्तारण भी किया। सचिव राजीव शुक्ला ने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन योजनाओं की पात्रता के बारे में बताया। शिविर में तमाम ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मुहीत सिद्दीकी ने किया।शिविर में ग्राम प्रधान ममता यादव, प्रतिनिधि सुनील यादव, राम सनेही, योगेश कुमार, आशा सुषमा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री रीता व सरिता सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.