*ब्रेकिंग न्यूज़*
औरैया 07 सितंबर *स्कॉर्पियो के बाद आजमगढ़ से चोरी हुई बोलेरो दिबियापुर में हुई बरामद!
दिबियापुर (औरैया )- औरैया जिला के थाना क्षेत्र दिबियापुर में आजमगढ़ से चोरी की गई बोलेरो को आज कार मालिक घनश्याम पुत्र मोहित केवट निवासी अतरौलिया आजमगढ़ ने अपनी गाड़ी को पहचान लिया! जिसके चलते उन्होंने गाड़ी का पीछा करते हुए करते हुए गाड़ी दौड़ाकर पकड़ लिया कार मालिक घनश्याम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया! कि वह किसी निजी कार्य से औरैया जा रहे थे !तभी सामने से बोलेरो कार आती दिखाई दी जैसे ही कार मालिक ने बोलेरो को देखा तो उन्होंने अपनी ग़ायब हुई गाड़ी पहचान लिया। और कार को दौड़ाकर रोका व पूछताछ की तो आरोपित घबरा गया और कार के कागजात देखने पर पता चला कि यह उनकी कार है!उक्त बोलेरो को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने ले आयी व जाँच पड़ताल में जुट गयी !बड़ा सवाल कैसे अवैध तरीक़े से बाहर जनपदो की लक्ज़री कारों के ख़रीद फ़रोख़्त का अड्डा बना जनपद औरैया सबसे बड़ा सवाल वाहन चेकिंग में पुलिस की नज़रों से कैसे बच जाते है ऐसे संदिग्ध वाहन ,वही सूत्रों के अनुसार परत दर परत होंगे कई और खुलासे व और भी गाड़ियाँ पकड़ी जा सकती*
औरैया अंकुर गुप्ता की यह रिपोर्ट यूपी आज तक

More Stories
पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद
वाराणसी १३ अप्रैल २६ * श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा – बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन”