- औरैया 07 सितंबर *संपर्क मार्ग नहीं तो वोट नहीं*
*भ्रष्टाचार का शिकार नंदपुर चुनाव का बहिष्कार का बैनर लगाया*
*दिबियापुर,औरैया।* बिधुना बिधानसभा क्षेत्र के अछल्दा विकासखंड की ग्राम पंचायत औतो के मजरा नंदपुर में गांव में वर्षों से रास्ता न होने पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर हरचंदपुर रजवाहा पर एक बैनर लगाकर उस पर लिख दिया है कि संपर्क मार्ग नहीं तो वोट नहीं भ्रष्टाचार का शिकार गांव का विकास चुनाव का बहिष्कार।सोमवार को नंदपुर गांव निवासी ग्रामीणों ने रामगढ़ दिबियापुर मार्ग स्थित हरचंदपुर रजवाहा पर एक बैनर लगाकर घोषणा कर दी कि गांव में आजादी के 73 वर्ष बीत जाने के बावजूद संपर्क मार्ग गांव में गली पानी के निकास के लिए नाली के लिए जूझ रहे हैं जब तक गांव के लिए संपर्क मार्ग वह अन्य सुविधाएं नहीं मिली । वह वोट नहीं डालेंगे और चुनाव का बहिष्कार करेंगे । बताते चलें रजवाहा से गांव तक संपर्क मार्ग की कुल लंबाई ग्यारह सौ मीटर है जबकि गांव की आबादी 4 सैकड़ा से अधिक है जिससे गांव के लोगों को बरसात में आने जाने में अत्यधिक असुविधा होती है । गांव के सनी राजपूत ,पंकज कुमार, मुन्नालाल, विश्वनाथ ,जितेंद्र कुमार, लालाराम, शालिग्राम, भारत सिंह, विनोद, यदुनाथ , अखिलेश, अजय, शिव कुमार , लाल सिंह, अमन, बादाम सिंह राजपूत आदि लोग बैनर के साथ मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 27 अगस्त 26*(SD) मौसमी फ्लू (H1N1) को लेकर जरूरी जानकारी……!!*
दिल्ली 27 अगस्त 26*28 अगस्त को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा*
शामली27 अगस्त 25*सिंगर अंकित बालियान की हत्या, गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी