February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 07 मार्च *राष्ट्रीय लोक अदालत का 12 मार्च को होगा आयोजन*

औरैया 07 मार्च *राष्ट्रीय लोक अदालत का 12 मार्च को होगा आयोजन*

औरैया 07 मार्च *राष्ट्रीय लोक अदालत का 12 मार्च को होगा आयोजन*

*वादों के निस्तारण को न्यायिक अधिकारियों ने बैंक व विद्युत अधिकारियों के साथ की बैठक*

*औरैया।* उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 12 मार्च 2022 को औरैया में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के आपसी सुलह समझौते से निस्तारण कराने को लेकर न्यायिक अधिकारियों द्वारा बैंक व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में एडीजे एफटीसी द्वितीय सुनील कुमार सिंह ने बैंक अधिकारियों व विद्युत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के साथ बैंक रिकवरी वादों व विद्युत संबंधित वादों का आपसी सुलह समझौते के माध्यम से अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नोटिसों को समय से विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भेज दिया जाए ताकि उनका समय से तामीला कराया जा सके जिससे अधिक से अधिक वाद निस्तारित हो सके। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिवाकर कुमार अधिवक्ता भूकेश मिश्रा अधिवक्ता शिवम शर्मा बैंकों के लीड मैनेजर देवेंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में औरैया तहसील क्षेत्र के ग्राम आनेपुर में सोमवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों व कई मामलों की कानूनी जानकारी दी गई।