[12/7, 5:44 PM] Ram Prakash Upaajtak: *बार एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त*
*बिधूना,औरैया।* मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद बीते जमानती अपराध के क्षेत्राधिकार को लेकर ग्यारह नवम्बर से सिविल बार एसोसिएशन के द्वारा किया जा रहा आंदोलन धरना प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो गया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र त्रिपाठी एवं महामंत्री जितेन्द्र कुमार सिंह राठौर ने कहा की प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी एंव चन्द्र शेखर शुक्ला के साथ धरना स्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता की गई है, जिसमें उनके द्वारा एक सप्ताह के भीतर अजामनतीजा अपराधों के क्षेत्राधिकार को लेकर आश्वासन दिया गया है। कहा कि सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता बादकारियों के सहयोग से ही यह सफलता मिली है। कहा कि गैर जमानती अपराधों के मामलों की यहाँ सुनवाई होने पर अब लोगों को औरैया तक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे , और वादकारियों के समय और पैसे की बचत होगी साथ ही उन्हें अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 11 नवंबर से लगातार क्षेत्राधिकार को संघर्षरत थे जबकि 29 नवंबर से लगातार क्रमिक अनशन कर रहे थे।
[12/7, 6:44 PM] Ram Prakash Upaajtak: *एक व्यक्ति को बाइक सवारों ने किया घायल,फायर कर भागे*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के गांव सल्लाहपुर निवासी बीटू दोहरे पुत्र रमेश चन्द्र मंगलवार की शाम को ककोर मार्ग पर स्थित सल्लाहपुर डेरा बंजारन के बीच रोड के किनारे टैक्टर में कटिया मशीन लगाकरके हरा चारा काट रहा था। तभी फफूंद की तरफ से आधा दर्जन बाइको पर सवार युवक आये और गाली गलौज करते हुये। हॉकी व बेल्टों से मारपीट करने लगे चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े तो आपने आप को घिरता हुआ देख हवाई फायरिंग करते हुये भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची थाना पुलिस ने घायल टैक्टर चालक को थाने लेकर आई जहां से डॉक्टरी परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया है। तथा आरोपित युवको की तलाश जारी कर दी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया की घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल में भेजा गया है, तथा तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।आरोपित युवको को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई है।
[12/7, 7:45 PM] Ram Prakash Upaajtak: *20 को होगें पंचायतों के उप निर्वाचन।*
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी की उप निर्वाचन की समय सारणी।*
*औरैया।* जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने जनपद में ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु समय सारणी जारी कर दी है। समय सारणी के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अन्तिम तारीख 12 दिसम्बर 2021 अपरान्ह 4 बजे तक है। 13 दिसम्बर को निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। उम्मीदवार 14 दिसम्बर अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस ले सकते है। 3 बजे के बाद प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा। मतदान की तिथि 20 दिसम्बर निर्धारित की गई है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। अगले दिन 21 दिसम्बर को मतगणना की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उप निर्वाचन में ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं उनके सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी संवाीक्षा करने, उम्मीदवारी वापिस लेने, चुनाव चिन्ह आंवटन एवं मतगणना का कार्य संबंधित विकास खण्ड कार्यालय पर होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं उनके सदस्य के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का शुल्क, जमानत धनराशि एवं निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कर दी गई है। अनारक्षित वर्ग के ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 150 रूपये, जमानत की धनराशि 500 रूपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 75 रूपये व जमानत की धनराशि 250 रूपये है। जबकि इस पद हेतु लडने वाला उम्मीदवार अधिकतम 10 हजार रूपये तक ही निर्वाचन पर व्यय कर सकता है।इसी तरह अनारक्षित वर्ग के ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 300 रूपये, जमानत की धनराशि 2000 रूपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 150 रूपये व जमानत की धनराशि 1000 रूपये है। जबकि इस पद हेतु लडने वाला कोई भी उम्मीदवार अधिकतम 75 हजार रूपये तक ही निर्वाचन पर व्यय कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछडावर्ग का है तो उसे तहसीलदार या उप जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
[07/12, 8:08 PM] Ram Prakash Sharma: *आवास आंवटन हेतु 20 तक करें आवेदन*
*औरैया।* अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि नगर पंचायत अटसू में आसरा योजना के अंतर्गत 96 आवास पूर्ण हो चुके है। इन आवासों के आवंटन हेतु निर्धारित प्रारूप पत्र आवेदन आमंन्त्रित किये गये है। इच्छुक लाभार्थी आवास आवंटन हेतु नगर पंचायत अटसू/ जिला नगरीय विकास अभिकरण, डूडा औरैया के कार्यालय में 8 दिसंबर 2021 से 20 दिसंबर 2021 तक शाम 5ः00 बजे तक दो प्रतियों में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
[07/12, 8:08 PM] Ram Prakash Sharma: *देर रात तक खुले आसमान में ना घूमें लोग – एडीएम*
*पारा गिरने की संभावना के मद्देनजर एडीएम में जारी किए दिशा निर्देश*
*औरैया।* मौसम विभाग के द्वारा आगामी दिनों में तेजी के साथ पारा गिरने की सूचना देने के बाद अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने जनपद वासियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी इसके अलावा जनपद के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने की भी संभावना है जिसका असर देर सुबह तक देखने को मिलेगा। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अनुरोध करते हुए दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रातः काल में टहलने ना जाए सूर्योदय होने के पश्चात ही टहलने जाएं। देर रात तक खुले आसमान में ना घूमे। पालतू पशुओं जैसे गाय भैंस बकरी कुत्ता ऊंट घोड़ा खच्चर आदि को घर के अंदर बांधे। रात में अथवा सुबह-सुबह अपने वाहन से यात्रा करने से बचें। घर में अलाव जलाए अथवा रूम हीटर का प्रयोग करें। बूढ़े और बच्चे को गर्म सरसों के तेल से मालिश करें। आश्रय ना होने की दशा में शेल्टर होम रेन बसेरे का प्रयोग करें। वाहन में रेडियम की पट्टी लगा जिससे रात के समय सामने से आ रहे वाहन चालक आपके वाहन को आसानी से देख सके। छोटे बच्चे बड़े बूढ़े सभी लोग गर्म कपड़े जैसे स्वेटर जैकेट मफलर क्लब इनरवियर शॉल टोपी आदि जरूर पहने।
[07/12, 8:11 PM] Ram Prakash Sharma: *कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मिलेगी अनुग्रह सहायता।*
*कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगी 50 हजार की अनुग्रह धनराशि*
*औरैया।* अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रेखा एस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 संक्रमण से मृतकों के परिजनों को 50 हजार रूपये की धनराशि अनुग्रह सहायता के तौर पर प्रदान की जा रही है। अपर जिला अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम परिजन को 50 हजार की अनुग्रह सहायता राशि दी जाएगी भले ही उसे राज्य सरकार या केंद्र सरकार की किसी अन्य कल्याणकारी योजना में कोई सहायता धनराशि उपलब्ध कराई गई हो।
अपर जिलाधिकारी ने अति महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु की दशा में मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 संक्रमण अंकित होना अनिवार्य नहीं होगा। किसी भी आवेदक को इस आधार पर अनुग्रह सहायता राशि देने से इनकार नहीं किया जाएगा की मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 अंकित नहीं है। यदि परिजनों द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से हुई मृत्यु के संबंध में अन्य अभिलेख (जैसे आरटी-पीसीआर रिपोर्ट/ मोलीक्यूलर टेस्ट/आरएटी या क्लिनिकली डिटरमाइंड थ्रू इन्वेस्टिगेशन) प्रस्तुत किए जाते हैं तो इन जांच एवं रिपोर्ट अथवा चिकित्सालय के प्रमाण पत्र के आधार पर भी मृतक के परिजनों को 50 हजार की अनुग्रह सहायता धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर दिए गए ऑप्शन से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आफलाइन माध्यम की बात करें तो आवेदन करने के लिए जनपद में कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों द्वारा 50 हजार रुपए प्रति मृतक अनुग्रह सहायता प्राप्त किए जाने के लिए प्रभावित परिजन समस्त संबंधित प्रपत्रों( आरटी पीसीआर/ एंटीजन रिपोर्ट/ सिटी स्कैन की रिपोर्ट, जिससे कोविड-19 प्रमाणित होता है, मृत्यु प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड मृतक एवं आवेदक, उत्तराधिकारी होने का साक्ष्य तथा आवेदक का बैंक खाता विवरण की छाया प्रति) सहित किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक जिलाधिकारी औरैया कार्यालय में स्थित आपदा कंट्रोल रूम कक्ष संख्या 11 में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 7983713491, 05683249660, 05683249661 पर संपर्क किया जा सकता है

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **