औरैया 07 जनवरी *अब 40 लाख तक खर्च कर सकेंगे विस चुनाव के प्रत्याशी*
*औरैया।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव खर्च की सीमा में इजाफा करने का फैसला किया है। आयोग के अनुसार नई खर्च सीमा सभी आगामी चुनावों में लागू होगी।
पांच राज्यों में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से पहले, आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की सीमा मौजूदा 20 लाख से बढ़ाकर 28 लाख (छोटे राज्यों की विधानसभा सीट) और 28 लाख से 40 लाख रुपये (बडे राज्य की विधानसभा सीट कर दी है। संसदीय क्षेत्रों के मामले में खर्च सीमा को मौजूदा 54 लाख से बढ़ाकर 75 लाख रुपये (छोटे राज्य की लोकसभा सीट) और 70 लाख से 95 लाख रुपये (बड़े राज्य) की लोकसभा सीट) कर दिया गया है। आयोग ने खर्च सीमा महंगाई तथा मतदाताओं की संख्या बढ़ने के कारण बढ़ाई है। 2014 में देश में मतदाताओं की संख्या 83.3 करोड़ थी जो 2021 में बढ़कर 93.6 करोड़ हो गई है।

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*