*दिबियापुर /औरैया*
औरैया 07 अप्रैल 24*एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सोनी रावत की सक्रियता से तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार
तीनों शातिर ठगों को जाली दस्तावेजों के साथ किया गिरफ्तार
शातिर ठग अस्पताल संचालकों से धोखाधड़ी करके करते थे ठगी
तीनों गिरफ्तार ठग धनंजय शर्मा जनपद चंदौली, प्रशांत कुमार मिश्रा जनपद वाराणसी, संजीव कुमार जनपद गाजीपुर
अभियुक्त धनंजय द्वारा बताया गया कि हम लोग नाम बदल – बदल कर एमएस एमडी व रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक बनकर एवं प्रशांत कुमार मिश्रा एक ईडी का अपर पुलिस अधीक्षक स्तर का एंटी करप्शन टीम से फर्जी पुलिस अधिकारी एवं संजीव प्रशासनिक फर्जी असिस्टेंट बनकर अस्पताल संचालको से ठगी करते थे
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया इटावा फ्रेंड्स कॉलोनी विपिन कुमार के मानस अल्ट्रा साउंड सेंटर एवं अन्य जगहों पर हम लोगों द्वारा लाखों रुपए की ठगी की गई थी
जनपद औरैया में भी हम लोग इसी फिराक में थे लेकिन पकड़े गए
तीनों शातिर ठगों को गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक सोनी रावत, कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी, कांस्टेबल आकाश चाहर, कांस्टेबल विशाल तंवर द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।
तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गयारिपोर्टरसत्य प्रकाश बाजपेई
More Stories
मथुरा 5 नवम्बर 26*बी.एस.ए. कॉलेज शिक्षक संघ चुनाव: प्रोफेसर विद्योत्मा बनीं अध्यक्ष, डॉक्टर रजनीश चुने गए सचिव;
मथुरा 5 नवंबर 26 बरेली मथुरा हाईवे पर अनियंत्रित कार के दुर्घटना होने पर तीन लोगों की मौत*
मथुरा 5 नवम्बर 26*गोवर्धन में कल दिनांक 5 नवंबर 2026 को लगेगा वृहद पेंशन शिविर