औरैया 07 अगस्त *बारिश से गिरी घर की कच्ची छत*
*मलबे में दबकर महिला घायल, ग्रामीणों ने निकालकर पहुंचाया अस्पताल*
*हालत गंभीर देख डॉक्टर ने किया रेफर*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना तहसील क्षेत्र में सुबह से बारिश हो रही है। इसके चलते बेला थाना क्षेत्र के पुर्वातरा गांव एक मकान की कच्ची छत गिर गई। हादसे में बुजुर्ग महिला दबकर घायल हो गई। पड़ोसियों ने महिला को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कि लिए रेफर कर दिया है। थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। दोपहर में करीब 12 बजे अचानक तेज बारिश के दौरान पुर्वातरा गांव में एक मकान के कमरे की कच्ची छत टपकने लगी। छत से पानी टपकता देख बुजुर्ग उत्तरा देवी पत्नी राज बहादुर कमरे में रखा सामान बाहर निकालने लगी। “चीख पुकार सुन आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे” इसी दौरान छत धरासाई हो गई और बुजुर्ग मलबे में दब गई। घर वालों की चीख पुकार सुन आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर सौरभ कुमार ने इमरजेंसी में महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल चिचौली के लिए रेफर कर दिया। बताया कि महिला के सिर, कमर, हाथ व सीने में चोट है।

More Stories
मथुरा22फरवरी26*थाना फरह पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 465 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 22 फरवरी 26 जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रंगभरी एकादशी को लेकर समीक्षा बैठक*
मथुरा 22 फरवरी 26थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 500 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।