[3/6, 1:29 PM] Ram Prakash Upaajtak: *गेहूं खरीद के लिए एजेंसियों से मांगे गए प्रस्ताव*
*एक अप्रैल से जिले में शुरू होगी गेहूं की खरीद*
*औरैया।* जनपद में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद की तैयारियों को लेकर प्रशासन जुटा हुआ है। केंद्र एजेंसियों द्वारा केंद्र के प्रस्ताव देने में विलंब किया जा रहा है। जिसको लेकर डिप्टी आरएमओ ने क्रय एजेंसियों को 2 दिन के अंदर प्रस्ताव भेज देने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव नही देने पर डिप्टी आरएमओ ने नाराजगी व्यक्त की है।
गेहूं खरीद विपणन वर्ष 2022-23 के तहत एक अप्रैल 2022 से गेहूं की खरीद होनी है। शासन ने इस बार 2015 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया है। जिला प्रशासन के गेहूं खरीद की तैयारियां जोरो से लगा है। केन्द्र एजेंसियों से 15 फरवरी तक केंद्रों के प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसमें अभी तक खाद्य विभाग ने 7 व एफसीआई ने 1 केंद्र का प्रस्ताव जिला खाद्य एवं विपणन विभाग को दिया है। कई बार कहने पर के बाद भी क्रय एजेंसियों द्वारा प्रस्तावना नही दिए जाने पर डिप्टी आरएमओ ने नाराजगी जताते हुए एक बार फिर से 2 दिन का समय दिया है। डिप्टी आरएमओ सुधांशु चौबे ने बताया कि पिछले वर्ष जिले में विभिन्न एजेंसियों के 24 केंद्र बनाए गए थे। इस बार उससे कम केंद्र नहीं बनाए जाने हैं। केंद्र की जानकारी 2 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे गेहूं क्रय केंद्र निर्धारित किए जा सकें।
[3/6, 1:29 PM] Ram Prakash Upaajtak: *बर्खास्त 5 शिक्षकों को किया गया बहाल*
*आगरा विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री की शिकायत पर हुई थी कार्रवाई*
*सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई है शिक्षकों की बहाली*
*औरैया।* फर्जी डिग्री को लेकर 5 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की फर्जी बीएड डिग्री की शिकायत पर वर्ष 2019 में बर्खास्त 6 में 5 शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने बहाली के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और प्रमुख सचिव के आदेश के बाद बीएसए ने इनको कार्यभार ग्रहण कराने के लिए पत्र जारी किया है सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षकों की बहाली की गई है।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से सत्र 2004 – 05 में बीएड की डिग्री हासिल करने वाले शिक्षकों की जांच एसआईटी ने फर्जी डिग्री की शिकायत पर की थी। एसआईटी जांच के बाद 30 नवंबर 2019 को जिले के 14 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्तगी के बाद ये शिक्षक कोर्ट चले गए थे। इसमें टेंपल कैटेगरी के 8 शिक्षकों को हाई कोर्ट पहले ही बहाल कर चुका है। जबकि फर्जी डिग्री के आरोप वाली 5 शिक्षकों को हाईकोर्ट के से राहत नहीं मिली। इसके बाद यह शिक्षक सुप्रीम कोर्ट चले गए। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2021 से शिक्षकों को वेतन के साथ ही विद्यालय में ज्वाइनिंग कराने के आदेश दिए। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बीएसए को संबंधित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने के लिए पत्र लिखा। पत्र प्राप्त होने के बाद बीएसए ने विगत दिवस देर शाम जिले के 6 में से 5 शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने की आदेश पत्र जारी कर दिए। विभाग के मुताबिक एक शिक्षक ने न्यायालय की शरण नहीं ली है। बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने बताया कि शासन से मिले निर्देश और हाईकोर्ट के निर्णय पर 5 शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने के लिए पत्र जारी किया गया है। जिन बर्खास्त शिक्षकों को बहाल किया गया है , उनमें से रानी देवी प्राथमिक विद्यालय रतनपुर बिधूना , अनिल यादव प्राथमिक विद्यालय कटगोर बिधूना , मनोज कुमार प्राथमिक विद्यालय ऊंचा अजीतमल , गणेश चंद्र प्राथमिक विद्यालय बघा कुचेला एरवाकटरा व दिनेश चंद्र प्राथमिक विद्यालय असेवटा औरैया शामिल है।
[3/6, 1:29 PM] Ram Prakash Upaajtak: *लोक अदालत 12 मार्च को तैयारियां तेज*
*सुलह-समझौते से निपटाए विवाद-न्यायिक अधिकारी*
*औरैया।* राष्ट्रीय लोक अदालत के 12 मार्च को आयोजन होने को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने वकीलों के साथ प्री ट्रायल बैठक की। जिसमें अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने पर विशेष जोर दिया गया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में विगत दिवस परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रंजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई , जिसमें फैमिली कोर्ट से संबंधित विवादों पक्षकारों के बीच सुलह-समझौता कराकर मामले निपटाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मौजूद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत , अधिवक्ता अनुज धनगर , प्रदीप पोरवाल , डीबीए प्रवक्ता शिवम शर्मा , मोहम्मद अकरम , मन्नु यादव , प्रेम शंकर मिश्रा , संदीप बाजपेई , देवेंद्र त्रिपाठी व अशोक अवस्थी आदि ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है। प्राधिकरण सचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि इसके पूर्व मोटर एक्सीडेंट क्लेम , विद्युत विभाग , बैंक वसूली , सामान्य अपराध व चालनों के निस्तारण के लिए संबंधित न्यायालय व विभागों के साथ बैठकर की जा चुकी हैं। बैठक के दौरान मामलों को आपसी सुलह-समझौते से निपटाए जाने पर विशेष जोर दिया गया है।
[3/6, 6:55 PM] Ram Prakash Upaajtak: *टैंकर की टक्कर से महिला गम्भीर रूप से घायल,सैफई रिफर*
*नगर के अछल्दा चौराहे पर वाहन का इन्जार कर रही थी महिला*
*फफूँद,औरैया।* फफूंद नगर के अछल्दा चैराहे पर वाहन का इन्जार कर रही एक महिला को टेंकर ने टक्कर मार दी जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव माखनपुर निवासी रीना देवी पत्नी विमल कुमार रविवार की सुबह अपने घर से रिश्तेदारी में जाने के लिए निकली थी,नगर के अछल्दा चौराहे पर पहुच कर वाहन का इन्जार कर रही थी। बाबरपुर रोड की तरफ से आ रहे टैंकर ने अछल्दा चौताहा के मोड़ पर टक्कर मार दी जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से महिला को दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे सैफई के लिए रिफर कर दिया गया है। पुलिस टेंकर व चालक को थाने ले आई है।

More Stories
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26**इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*