औरैया 06 अगस्त *घर जा रहे व्यापारी को लोडर ने मारी टक्कर गंभीर घायल, रेफर*
*घायल के पुत्र ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर*
*औरैया।* शुक्रवार की रात अपना व्यवसायिक कार्य निपटा कर अपने घर जा रहे व्यापारी को दिबियापुर रोड पर एक लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में पंजीकृत की गई है।
शहर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी केशव गहोई पुत्र विजय गहोई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता विजय गहोई शुक्रवार की रात व्यवसायिक कार्य निपटा कर करीब साढे 9 बजे सुभाष चौक से घर की ओर आ रहे थे। तभी पाठक घड़ी वाले की दुकान के समीप पीछे से आ रहे एक लोडर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।आसपास के लोगों ने दूरभाष के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच चुका था। घायलावस्था में विजय गहोई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मौजूद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और लोडर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

More Stories
मथुरा 19 मार्च 2026 *राया ब्लॉक में एसएमसी प्रशिक्षण सम्पन्न, विद्यालय विकास में सामुदायिक सहभागिता पर जोर
नई दिल्ली २० मार्च २६ * व्हाट्सएप में जल्द नया प्राइवेसी फीचर आने वाला है, अब यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैट कर सकेंगे,
वाराणसी २० मार्च २६ * ” विश्व गौरैया दिवस : विलुप्त हो रही गौरैया की घर वापसी के लिए संदेश “, चूं-चूं करती दाना के लिए आने वाली ओ री गौरैया … घर-अंगना आ जा रे …