औरैया 05 अगस्त *शराब पीने से मना करने पर युवक ने फाँसी लगाकर दी जान*
थाना क्षेत्र के गांव उजीतीपुर का मामला।
फफूंद । औरैया
थाना क्षेत्र के गांव उजीतीपुर में शराब पीकर घर आये युवक को परिजनों ने शराब पीने से मना किया तो युवक ने गांव के बहार स्थित मन्दिर में फांसी लगाकर आत्महत्या करली सुबह जानकारी होने पर पहुचे परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव उजीतीपुर निवासी 31 वर्षीय नीरू उर्फ कुलदीप दोहरे पुत्र स्व राम नरेश मेहनत मजदूरी करता था। गुरुवार की रात्रि में शराब पीकर घर मे आया तो परिजनों ने शराब पीने से मना किया,तो वह नाराज होकर घर से बहार चला गया। और गांव के बहार स्थित मन्दिर में स्टाल से फंदा लगाकर झूल गया। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तब पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि युवक की शादी नही हुई थी। तथा वह शराब पीने का आदी था। घर वालो ने शराब पीने से मना किया तो फाँसी लगाई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

More Stories
बाँदा २७ मई २६ * बांदा को रेगिस्तान बना रहे हैं खनन माफिया
पूर्णिया बिहार 27 मई 26, SP के निर्देश पर पूर्णिया के बैंकों में पुलिस ने किया सुरक्षा ऑडिट, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
लखनऊ २७मई २६ * यूटर्न व्यवस्था से नहीं मिली राहत! अयोध्या रोड पर अब भी जाम से जूझ रहे लोग