औरैया 04 सितंबर *सीएचसी नेत्र चिकित्सालय व ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण*
*बिधूना,औरैया।* लखनऊ से आए नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा शनिवार को बिधूना तहसील मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक कार्यालय नवनिर्मित नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया और नेत्र चिकित्सालय में टाइल्स की फेंसिंग ठीक न होने पर नाराजगी जताते हुए जल्द फेसिंग सही कराने का संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए जाने के साथ जल्द नेत्र चिकित्सालय का शुभारंभ कराए जाने का भरोसा दिया गया।
लखनऊ से आए नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ रोगी बार्ड पैथोलॉजी एक्स-रे रूम ओपीडी सफाई व्यवस्था आदि का औचक निरीक्षण किया गया और संतुष्टि जताई गई। नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा बिधूना विकास खंड कार्यालय में भी विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया। बाद में नोडल अधिकारी ने फीडर रोड पर स्थित नवनिर्मित नेत्र चिकित्सालय का भी औचक निरीक्षण किया उन्होंने अस्पताल में लगाए गए टाइल्स की फेंसिंग सही न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द फेसिंग सही कराने की हिदायत दिए जाने के साथ जल्द नेत्र चिकित्सालय का शुभारंभ कराए जाने का भी भरोसा दिया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राशिद अली, तहसीलदार करम सिंह , खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव , सीएचसी के अधीक्षक बीपी शाक्य के साथ ही कई अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*