August 6, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 04 नवम्बर *महंगाई की मार से फर्नीचर व्यापार हो रहा चौपट*

औरैया 04 नवम्बर *महंगाई की मार से फर्नीचर व्यापार हो रहा चौपट*

औरैया 04 नवम्बर *महंगाई की मार से फर्नीचर व्यापार हो रहा चौपट*

*फर्नीचर में प्रयोग सामग्री की कीमतों में करीब दोगुनी हुई वृद्धि*

*शादी विवाह में भी कम कीमत के आइटम पसंद कर रहे ग्राहक*

*औरैया,*संवाददाता।* दीपावली त्योहार के अवसर पर आम जनता पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है। दीपावली पर फर्नीचर की मनसा संजोए लोगों के सपने अधूरे रह सकते हैं। फर्नीचर के दामों में 70 से 80 फ़ीसदी की बढोत्तरी हुई है। जिसके चलते आम लोग फर्नीचर से दूरी बना ली है। शादी विवाह के लिए भी लोग कम रेंज का फर्नीचर खरीद रहे हैं।
घर की सजावट व फर्नीचर की खरीदारी के लिए लोग दीपावली पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन इस दीपावली पर महंगाई लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। फर्नीचर की कीमतों में 80-90 फीसदी की बढोत्तरी हुई है। फर्नीचर विक्रेता फरीद ने बताया कि 12-13 रुपए स्क्वायर फुट मिलने वाली प्लाई 24 से 25 रुपए प्रति स्क्वायर फीट मिल रही है। अलमारी बनाने वाली चादर जो पहले 54 रुपए किलो मिलती थी। वह इस समय 94 रुपए किलो आ रही है। फर्नीचर में प्रयोग किए जाने वाली सभी सामग्री सभी महंगी हो गई हैं। दाम बढ़ाना व्यापारियों की मजबूरी है। फर्नीचर के दाम करीब 80- 90 फीसदी बढ़ गये हैं। 6 हजार रुपए वाली अलमारी इस समय करीब 9 हजार 500 की बिक रही है। इसके अलावा 2 हजार 800 बाला बेड 4 हजार 200 से 5 हजार रुपए का हो गया है। श्रृंगारदान जो पहले 2 हजार रुपए से 3 हजार रुपए तक में मिल जाता था। वह 3 हजार से 4 हजार पर पहुंच गया है। दीपावली पर लोग सबसे अधिक अलमारी खरीदते थे। लेकिन इस समय बाजार में खरीदार नहीं दिख रहे हैं। शादी विवाह के लिए भी आने वाले लोग कम कीमत के आइटम पसंद कर रहे हैं। महंगाई के चलते अधिक माल तैयार नहीं कराया है। लोगों की जरूरतों को देखते हुए कम कीमत का अधिक आइटम शोरूम पर लगाया है। धनतेरस पर बिक्री होने की उम्मीद थी। वह भी पूरी नही हो सकी। महंगाई के चलते फर्नीचर व्यापार चौपट सा हो गया है।

Taza Khabar