औरैया 04 नवम्बर *असलाह के बल पर घर में घुसकर मारपीट कर दी धमकी*
*औरैया।* कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम जैतापुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। जिसमें उसने गांव के ही दो नामजद लोगों पर घर में घुसकर गाली- गलौज कर असलाह के बल पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के ग्राम जैतापुर निवासी गणेश मिश्रा पुत्र श्री कृष्ण ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि गत 1 नवंबर 2021 की शाम करीब 3 बजे वह अपने घर के अंदर था , उसी समय गांव के ही रवि यादव व कपिल यादव पुत्रगण रामबाबू उसके घर के अंदर घुस आए , और गाली- गलौज करने लगे। जब उसने गालियां देने का विरोध किया उसी समय उन लोगों ने असलाह के बल पर मारपीट करते हुए अपने पिता के नाम लाइसेंसी बंदूक उसके सीने पर लगा दी। इसके साथ ही विपक्षीगणों ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने उपरोक्त नामजद आरोपितों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिशे दे रही है।

More Stories
ऐलनाबाद हरियाणा 5 अप्रैल 26*अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट योगेन्द्र सिंह यादव के साथ योगेन्द्र यादव ने की साइकिल रैली
मथुरा 5 अप्रैल 26* बलात्कार की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।*
मथुरा 5 अप्रैल 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मांट का आकस्मिक निरीक्षण*