औरैया 03 सितम्बर *भारत नशामुक्ति अभियान का किया गया आयोजन*
*औरैया* जनपद औरैया के द्वारिका प्रसाद बालकराम महाविद्यालय बिधूना में भारत नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यअतिथि जिलाधिकारी औरैया प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम रहें। अतिथिगण द्वारा कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अतिथिगण का स्वागत किया गया। महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले विभिन्न बीमारियों आदि के बारे में वितार पूर्वक बताते हुए नशीले पदार्थ जैसे गुटखा, सिगरेट, शराब व ड्रग्स आदि का सेवन न करने व अपने आस-पास के वातावरण को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक समेत समस्त विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहें।

More Stories
पूर्णिया18अगस्त26*डीआईजी चौक गोलीकांड: फरार आरोपी पर पूर्णिया पुलिस ने रखा 5 हजार का इनाम*
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 पूर्णिया में विकास और जनकल्याण योजनाओं की धीमी रफ्तार पर DM अंशुल कुमार सख्त
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया से 87 मुखिया हुए रवाना, बनारस में सीखेंगे “बेहतर पंचायत” का पाठ*