औरैया 03 सितंबर *ट्रक की टक्कर से महिला गंभीर घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड इंडियन ऑयल के समीप शुक्रवार को अपराह्न तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरुहौलिया निवासी राम देवी 60 वर्ष पत्नी राम सेवक शुक्रवार को अपराह्न करीब ढाई बजे झाड़ू बनाने के लिए गांडर की सीके तोड़ने जा रही थी। जैसे ही वह इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के सामने हाईवे रोड को पैदल पार करने लगी। उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। पास पड़ोस के लोगों में घायल महिला को आनन- फानन 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई/ कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से महिला के परिजनों को दी गई। जिस पर महिला के परिजन अस्पताल पहुंच गये। महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी।

More Stories
नई दिल्ली5मई2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए
बांदा4मई26*डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चंदौर में भ्रष्टाचार का शिकायती पत्र दिया*