औरैया 03 जून *दो सगी बहनों से बाइक सवारों ने छीने 48 हजार*
*रुरुगंज,औरैया।* बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत पुरहा नदी पुल के समीप उड़ेलापुर मोड़ पर युवतियों से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 48000 रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गये। अछल्दा-बिधूना मार्ग पुरहा नदी पुल के समीप उड़ेलापुर मोड़ पर पल्सर बाइक सबार दो बदमासों ने पंजाब नेशनक बैंक से पैसे निकाल कर घर वापस जा रही युवतियों से बाइक सवार बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर रूपए लूट लिए।
रुरुगंज क्षेत्र के गांव रुरुकलां निवासी नेहा यादव अपनी छोटी बहन राखी यादव पुत्री इन्द्र बहादुर यादव अपने गांव के युवक विपिन कुमार पुत्र रघुवीर कठेरिया के साथ पंजाब नेशनल बैंक बिधूना से रुपये निकालने आयी थी। रुपए निकालने के बाद बाइक से घर वापस जा रही थी, पैसे उनके थैली में थे, जिसे नेहा ने हाथ मे पकड़ा था। पुरहा नदी पुल उड़ेलापुर मोड़ के समीप दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। इसके बाद बाइक सवार ने विपिन कुमार को रोक लिया। विपिन ने जैसे ही अपनी बाइक को रोका बदमाश नेहा के हाथ से रुपये का थैला छीन कर भाग गये। थैले में 48000 रुपए व बैंक पासबुक और आधार कार्ड भी था। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे के आसपास वह पंजाब नेशनल बैंक बिधूना से 48000 रुपये निकालकर घर की ओर जा रहे थे। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने 48000 रुपये से भरा थैली छीन लिया। अचानक हुई घटना से वह सकते में आ गई। शोर मचाया तो कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन बाइक सवार बदमाश किसी के हाथ नहीं आ पाये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई लोगों को रोककर पूछताछ भी की। वहीं घटनास्थल के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि पुरहा नदी पुल उड़ेलापुर मोड़ के समीप से रुरुकलां निवासी नेहा यादव से बाइक सवार बदमाशों ने 48000 रुपये से भरा थैला छीना है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहा ने बताया कि उसके पिता के नाम गांव में दूध डेरी है, जिसका पैसा आया था। किसानों को दूध के पैसे का भुगतान करने हेतु वह बैंक से पैसा निकाल कर घर ले जा रही थी। इसके बाद दोनों बहनों ने चौकी पर जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जहां से उन्हें कोतवाली भेज दिया गया।

More Stories
कानपूर नगर १३ फरवरी २६ * बसपा नेता के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत, काकादेव थाना क्षेत्र में हड़कंप
कानपुर नगर, दिनांक 13 फरवरी, 2026*रेलवे समपार संख्या-80 पर अनुरक्षण कार्य हेतु 15 से 17 फरवरी तक यातायात रहेगा बंद
कानपुर नगर13फरवरी 26*शैक्षणिक सत्र से पहले अभियान चलाकर बनाया जाए 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार:डीएम