औरैया 03 अप्रैल *रामा आई केयर द्वारा मरीजों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण*
*औरैया।* नवरात्रि के पावन अवसर पर रामा आई केयर सेंटर ने की एक अनूठी पहल जो की सिटी कॉम्प्लेक्स मार्केट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित है। आज रविवार को देवकली चौराह पर पुलिस चौकी में डॉ. प्रशान्त कुशवाहा और ऑप्टोमेट्रिश्ट मानसी पोरवाल ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया। जिसमें करीब दो दर्जन पुलिस कर्मियों व एक दर्जन मरीजों का चश्में की जांच के साथ साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। जिसमे लोगों की आंखो में जलन होना,पानी आना, खुजली होना , मोतियाबिंद, कलामोतिया आदि की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम टी एस आई देवेंद्र कुमार शर्मा के संरक्षण में हुआ, जिसमें कि उमेश कुमार, रगुवेंद्र कुमार, डॉ विवेक सेंगर, कृष्णकांत पांडे, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, वीर सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*