औरैया 03 अक्टूबर *रामलीला में हुआ चित्रकूट विश्राम लीला का मंचन*
*फफूँद,औरैया।* कस्बा स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के सातवें दिन रविवार की रात्रि को चित्रकूट विश्राम की लीलाओ का मंचन किया गया। मुख्यअथिति समाजसेवी धीरज शर्मा (धीरू) व हरिओम शर्मा ने सयुक्त रूप से फीता काटकर लीला का शुभारम्भ किया। मुख्य अथिति ने राम दरबार की आरती उतारी , और उन्होंने कहा कि 152 वां गौरवशाली वर्ष चल रही रामलीला आस पास के क्षेत्रो में प्रसिद्ध है। पुरानी विरासत को बनाये रखने के रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व कमेटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ।
रामलीला में कलाकारों ने लीला का मंचन करते हुए बताया, कि गंगा तट पर भगवान राम केवट से गंगा पार पहुंचाने का आग्रह करते हैं, लेकिन केवट बिना पांव पखारे उन्हें नाव पर बैठाने से मना कर देता है। इस पर लक्ष्मण क्रोधित होते हैं। परंतु बाद में प्रभु राम लक्ष्मण व सीता का पांव पखारने के बाद ही उन्हें नाव से गंगा पार पहुंचाता है। लक्ष्मण द्वारा महाराज दशरथ के प्रति क्रोध प्रकट करने पर श्रीराम उन्हें समझाते हैं। साथ ही सुमंत को भी लक्ष्मण की बातें राजा दशरथ से न कहने के लिए वचनबद्ध करते हैं। सीता अयोध्या वापस जाने की बात को अपने तर्कों से काट मंत्री को निरूत्तर कर देती हैं। केवट की प्रेम वाणी सुन श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की ओर देख हंस पड़ते हैं। केवट भी आज्ञा पाकर कठौते में गंगाजल ले आया। केवट द्वारा प्रभुराम सीता व लक्ष्मण का पाव पखारते देख देवगण उसके भाग्य को सराहते हैं। देवी गंगा भी श्रीराम का चरण स्पर्श कर प्रसन्ना हैं। नदी पार उतारने पर केवट राम से उतराई लेने से इंकार कर देता है। मैंने आपको गंगा पार कराया, आप अपनी कृपा से मुझे इस संसाररूपी भवसागर से पार उतार दीजिएगा। केवट की ऐसी भक्ति देख दर्शक भावविभोर हो गए। इसके बाद चित्रकूट विश्राम की लीला का मंचन किया गया।रामलीला समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र पोरवाल (बब्बू दादा) ने आये हुये सभी भक्तो व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर अन्नी त्रिपाठी, ओमबाबू तिवारी (डीलर), अनुराग तिवारी, अवधेश दुबे, कृपाशंकर शुक्ला, प्रेम गुप्ता, राजू पाण्डेय, नितिन तिवारी, जतिन शर्मा, श्यामू अग्निहोत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*