[3/2, 5:44 PM] Ram Prakash Upaajtak: *वाहनों का फिटनेस नहीं कराने पर होगी कार्रवाई*
*औरैया।* देखने में आया है कि स्कूली वाहनों की फिटनेस में लगातार हीला हवाली व लापरवाही की जा रही है। स्थिति यह है कि तमाम अभियान के बाद भी अभी भी 25 ऐसे स्कूली वाहन हैं जिनकी फिटनेस ही नहीं कराई गई है। एआरटीओ ने उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही वाहनों की फिटनेस कराने पर विशेष जोर दिया गया है।
जिले में 210 स्कूली वाहन चल रहे हैं। परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों को चेतावनी दी है। एआरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद से बसों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं है उनके संचालकों को नोटिस भी जारी करने की तैयारी है। वही स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि कोरोना काल में स्कूल बंद होने के कारण फिटनेस जांच कराने का काम नहीं हो सका, अतिशीघ्र वाहनों की फिटनेस कराई जाएगी।
[3/2, 6:02 PM] Ram Prakash Upaajtak: *12 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हुई बैठक*
*औरैया।* उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के आदेशानुसार 12 मार्च 2022 को औरैया में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को न्यायिक अधिकारियों द्वारा बैंकों व बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुलह समझौते के माध्यम से संबंधित मामले निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए। यह जानकारी देते हुए अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया है कि नोडल अधिकारी सुनील कुमार सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिवाकर कुमार द्वारा कम ऋण वसूली कर आपसी सुलह समझौते के माध्यम से आम जनमानस से राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक से अधिक मामले निस्तारित कराने की अपील की गई। सचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के आधार पर सिविल वाद राजस्व वाद क्रिमिनल कंपाउंडेविल दंडिक वाद बिजली चोरी से संबंधित वाद स्टांप वाद श्रम संबंधी वाद धारा 138 एन आई एक्ट के वाद भूमि अधिग्रहण वाद नगर पालिका से संबंधित वाद बैंक रिकवरी व अन्य प्रकार के वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक वादों को आपसी सुलह समझौते से निस्तारित कराने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभान्वित हो।
[3/2, 6:34 PM] Ram Prakash Upaajtak: *अनियंत्रित बस पलटने से दर्जनभर सवारियां घायल*
*औरैया।* मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे हमीरपुर जिले के मौदहा से सवारियां लेकर हरियाणा के गुरुग्राम जा रही एक निजी बस औरैया में मिहौली गांव में ओवरब्रिज से नीचे उतर रही थी। तभी अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में 50-55 सवारियां थीं। जिसमें से 23 सवारियां घायल हो गईं थीं। जबकि 11 सवारियों को गंभीर हालत में सैफई-कानपुर रेफर किया गया था। उधर देर रात कोतवाली पुलिस ने बस पलटने की घटना में घायल हुए मौदहा हमीरपुर के गांव उमरी निवासी आशाराम की तहरीर पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पीडि़त सवारी की ओर से दी गई तहरीर में दी गई जानकारी के संबंध में यात्री संजय, जयकरन, संदीप, तेजराम ने भी पुष्टि की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बस की सवारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द उसे पुलिस की गिरफ्त में लिया जाएगा।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*