[2/2, 7:38 PM] Ram Prakash Sharma News: *दो युवकों ने किया युवती के साथ बलात्कार, मुकदमा*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने प्लाट से पढ़ कर रात्रि में घर जा रही एक युवती से दो लड़कों ने पकड़ कर प्लाट पर ले जाकर के छेड़छाड़ करने के बाद बलात्कार किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक युवती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है, कि मंगलवार की रात्रि में अपने प्लाट पर पढ़ने गई हुई थी। पढ़ाई करके वापस घर जा रही थी। जैसे ही रास्ते मे पहुचे तभी गांव के ही दो युवक आये और पीछे से पकड़ लिया, तथा मुह बन्द करके उसको अपने प्लाट पर ले गये। जहां पर मुंह में कपड़ा बांधकर के उसके साथ बलात्कार किया। तथा कहा कि अगर तुमने कही इस बात को कहा तो तुमको जानसे मार देंगे। पीड़िता ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजन थाने लेकर आये। जहां पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवको की तलाश तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
[2/2, 7:50 PM] Ram Prakash Sharma News: *प्रधान पुत्र ने अपने 2 दोस्तो के साथ मिलकर एक नाबालिक लड़की के साथ किया दुष्कर्म*
*अजीतमल,औरैया।* अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहिया से है! जहाँ एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ प्रधान पुत्र ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 25 जनवरी 2022 को नाबालिक लड़की के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो भी बना ली,और लड़की को घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी देते हुए कहा यदि किसी को इस घटना के बारे में बताया तो तुम्हारी फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दूंगा और वे वहां से चले गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय की है जब पीड़ित पिता अपनी पत्नी के ऑपरेशन कराने के लिए राजस्थान गया हुआ था। उस समय उसके घर पर उसके पिता व उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। जिसके चलते प्रधान पुत्र व उसके दोस्तों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। उक्त विपक्षी गण के द्वारा 31जनवरी 2022 को पुनः अपने एक साथी के साथ रात्रि में मेरे घर में घुसकर उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुत्री की करहाने की आवाज सुनकर पीड़ित के पिता जाग गये। जिससे विपक्षीगण वहां से भागने में सफल रहे। पीड़ित युवक के पिता के द्वारा अपना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जगह का मुआयना कर चले गये। पीड़ित ने बताया उसकी पुत्री काफी भयभीत होने के कारण इस घटना के बारे में उसने अपने बाबा को भी नहीं बताया। जब वह 1 फरवरी 2022 को घर वापस आया। तब उसकी पुत्री ने पूरी घटना के बारे मे बताये जाने के बाद पीड़ित पिता ने उक्त लोगो के खिलाफ थाने मे शिकायती पत्र दिया। जिसके बाद से कुछ लोग लड़की पक्ष पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
[2/2, 8:01 PM] Ram Prakash Sharma News: *चुनाव लड़ने वालों को बताना होगा अपना आपराधिक रिकार्ड, 3 बार करना होगा ऐसा*
*औरैया।* विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी आम जनता को देनी होगी। उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से बताना होगा कि उनके खिलाफ कितने आपराधिक प्रकरण किस-किस धारा में दर्ज हैं, और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है? यह भी बताना होगा। ऐसा उन्हें मतदान के पहले 3 बार करना होगा। प्रत्याशियों को यह प्रक्रिया नामांकन वापसी की तारीख के बाद और मतदान के 48 घंटे पहले करनी होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए यह अनिवार्य प्रक्रिया है। यदि कोई प्रत्याशी किसी दल विशेष से चुनाव लड़ता है, तो उसे अपनी पार्टी को भी इस बारे में जानकारी देनी होगी। आपराधिक मामलों की जानकारी सार्वजनिक करने का जो भी व्यय होगा, उसे प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। प्रत्याशी को कम से कम 3 बार निर्धारित फॉर्मेट में इस ब्योरे का प्रकाशन समाचार पत्र में कराना होगा। अपराध का क्रम रिवर्स ऑर्डर में होगा। यानी हाल ही में दर्ज हुए अपराध या प्रकरण पहले नंबर पर रहेंगे।
More Stories
वाराणसी6जुलाई25*पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद बायोलॉजीकल टेस्ट के बहाने दाखिला प्रक्रिया मे हुई धांधली*
कानपुर देहात6जुलाई25**देसी स्वाद होटल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म उत्सव के संबंध में एक गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ*
प्रयागराज6जुलाई25*शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज*