औरैया 02 जून *पाता में रोग जागरूकता अभियान चलाया गया*
*फफूंँद,औरैया।* श्रेष्ठ कला संगम फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा रितु वर्मा ने ग्राम पाता स्थित पंचायत घर में रोग जागरूकता अभियान चलाया। जिसमे उन्होंने गांव की लड़कियों को महावारी के बारे में समझाया और उससे जुड़ी बीमारियों के विषय में बताकर जागरूक कर होने वाली परेशानियों के बारे में महिला डाक्टर व नर्सो से मिलकर अपनी बात कहे । वहीं प्रदेश अध्यक्षा रितु वर्मा ने उपस्थित सभी लोगो को सेनेटरी पैड्स वितरित कर हाईजनिक तरीके से और साफ सफाई से रहने की सलाह दी। वहीं मौजूद लडकियो व महिलाओ ने होने वाली परेशानियों को बताया जिसे उन्होंने दूर किया। महिलाओ व लडकियो ने इस जागरूकता अभियान की सराहना की । इस अवसर पर आगनवाड़ी कार्यकत्री संतोष कुमारी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूजा,आशा सरिता, किताब श्री , बीएचडब्लू नंदिनी वर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।

More Stories
रोहतास ३० मार्च २६ * डीडीयू मंडल को मिला जीएम का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड,पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में रहा सर्वश्रेष्ठ
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नोयडा 30 मार्च 26*अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला*