औरैया 02 अप्रैल *पूजा कर लौट रही बुजुर्ग महिला चेंन स्नेचरों से भिड़ी*
*असफल होने पर चेंनस्नेचर बाइक समेत भाग गए*
*औरैया।* जिले में चैन स्नैचिंग की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। शनिवार की दोपहर एक बुजुर्ग महिला मंदिर से पूजा करके लौट रही थी, तो पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला की चेंन छीनने को झपट्टा मारा। महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया, और झटका मारा। महिला ने शोर भी मचाना शुरू कर दिया। चेंन तो टूट गई , लेकिन वह वही महिला के कपड़ों में फंस गई। असफल हुए बदमाश तेजी से भाग गये।
तिलक नगर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य रज्जन सिंह भदौरिया की 65 बर्षीय पत्नी सरोजनी देवी आज नवरात्रि जे प्रथम दिवस देवी मंदिर में पूजा करने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे वह वापिस घर आ रही थी। घर के नजदीक ही बाइक सवार दो युवक आए और सोने की चेंन छीनने को झपट्टा मारा तो महिला ने हाथ पकड़ के साड़ी से गला ढक कर शोर मचाना शुरू क़िया। खींचतानी में चेन टूट गई, लेकिन वह महिला की साड़ी में ही फस गई। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो चोर तेजी से बाइक चलाते हुए फरार हो गये। महिला की बहू भी आ गई। देखा तो चेंन साड़ी में ही फँसी थी। मोहल्के के तमाम लोग एकत्रित हो गये, और स्नेचिंग की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया। सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से बाइक सवारों की पहचान हो सकती है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*