September 8, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 02 अक्टूबर *महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष बनी मधु शर्मा व कोषाध्यक्ष बनी ममता विश्नोई*

औरैया 02 अक्टूबर *महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष बनी मधु शर्मा व कोषाध्यक्ष बनी ममता विश्नोई*

औरैया 02 अक्टूबर *महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष बनी मधु शर्मा व कोषाध्यक्ष बनी ममता विश्नोई*
*लक्ष्मी बनी प्रभारी बबिता को संरक्षक मनोनीत किया गया*
*औरैया।* एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी का वार्षिक चुनाव आज दिनांक 2 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को दोपहर 3 बजे क्रॉनिक एकैडमी, औरैया में चुनाव पर्यवेक्षक एकता गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से मधु शर्मा को तुलसी शाखा “सखी ग्रुप” का नया अध्यक्ष व ममता बिश्नोई को कोषाध्यक्ष जबकि महिला शाखा तुलसी की प्रभारी के लिए लक्ष्मी गुप्ता व तुलसी शाखा की संरक्षक के लिए बबिता गुप्ता को मनोनीत किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा शाखा की नई अध्यक्ष मधु शर्मा को शपथ दिलाकर पद की गरिमा के अनुरूप नियमावली की जानकारी प्रदान कर कार्यभार सौंपा गया, चुनावी बैठक में मौजूद महिला सदस्यों ने नई टीम के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर ह्रदय से अभिनंदन किया।
महिला शाखा तुलसी की नई अध्यक्ष ने पद स्वीकारोक्ति व कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान, सम्मान, सुरक्षा, अधिकार व सशक्तिकरण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं अति-निर्धन जरूरतमंद बालिकाओं के विवाह में यथासंभव मदद तथा महिलाओं के कल्याण एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए तुलसी शाखा विगत 7 वर्षों से अनवरत जरूरतमंदों की मदद, समाज सेवा एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनहित के कार्य कर रही हैं। तुलसी शाखा की प्रभारी लक्ष्मी विश्नोई ने महिलाओं व बेटियों के उत्पीड़न व अत्याचार एवं दरिंदगी के बढ़ते हुए मामलो पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि सरकार को महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए, उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार के मामलों पर प्रदेश सरकार से लगाम लगाने की अपील की है। महिला शाखा तुलसी की संरक्षक बबिता गुप्ता ने कहा कि अब महिलाओं व बेटियों को घबराने की जरूरत नहीं है, वह अपना आत्मबल मजबूत कर चूल्हा चकिया छोड़कर महिलाओं, बालिकाओं का उत्पीड़न करने वाले लोगों को ईट का जवाब पत्थर से देकर डटकर मुकाबला करने की जरूरत है, महिलाएं अब पुरुषों से किसी मायने में कम नहीं है, पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। जबकि जन- कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास कर रही है, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं का हौसला व सम्मान बढ़ा है, कार्यक्रम को मीरा गुप्ता व एकता गुप्ता ने भी संबोधित किया, समापन पर तुलसी शाखा की निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने वर्तमान अध्यक्ष मधु शर्मा को तुलसी “सखी ग्रुप” का बैनर, रजिस्टर आदि अभिलेख सौपकर सदैव मदद का भरोसा दिया, अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही शाखा की बैठक बुलाकर महिलाओं के कल्याणकारी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया जाएगा, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, एकेडमी के प्रबंधक कपिल गुप्ता, राजकीय शिक्षक अनुराग गुप्ता, रानू पोरवाल का सराहनीय योगदान रहा जबकि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दामिनी गुप्ता, काजल पोरवाल, शशि गुप्ता, प्रभा गहोई, नीलम अग्रवाल, शकुंतला मिश्रा, रजनी गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, शांति गुप्ता, गुड्डन गुप्ता, सुनीता चौबे, अनीता पोरवाल, कुसुम बिश्नोई, क्षमा सोनी, रिंकी शुक्ला, उमा गहोई आदि आधा सैकड़ा महिला सदस्य मौजूद रही।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.