February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 01 जुलाई *विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर किया जागरूक*

औरैया 01 जुलाई *विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर किया जागरूक*

औरैया 01 जुलाई *विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर किया जागरूक*

*तहसील अजीतमल मे विधिक शिविर आयोजित कर लोगो केा जागरूक किया गया*

*अजीतमल,औरैया।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन अजीतमल तहसील के मीटिंग हाल में काननूगो कृष्णवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। विधिक शिविर में उपस्थिति लोगो को अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकार, लिंग असमानता, महिला कल्याण व स्वच्छता, कोविड-19 की सुरक्षा एवं वैक्सीनेशन, ट्रांसजेंडर के अधिकार आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि कृष्ण वीर सिंह यादव रजिस्ट्रार कानूनगो ने लोगो को जागरूक करते हुये उन्हे राजस्व सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करायी उन्होनेे खसरा, खतौनी, एवं अन्य कागजातो के लिये सीधा तहसील कार्यालय से सम्पर्क करने की सलाह दी। जिससे किसानो का पैसा और समय दोनेा बच सके। कार्यक्रम को सौरभ कुमार, गोविंद राजपूत, मिथुन चक्रवर्ती, आदि ने भी जानकारी देते हुये उपस्थित जनता को जागरूक करने का कार्य किया।

Taza Khabar