औरैया 01 अगस्त *प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल नगर कार्यकारिणी चलाएगी” हर घर तिरंगा” वितरण अभियान*
*दिबियापुर,औरैया।* प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड दिबियापुर नगर कार्यकारिणी की प्रथम मासिक बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिसमे तय किया गया कि दिबियापुर नगर कार्यकारिणी आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर “हर घर तिरंगा”को सफल बनाने के लिए के लिए 11 अगस्त से 17 अगस्त के बीच दिबियापुर के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा लगाने हेतु तिरंगा वितरण अभियान जोर शोर से चलाया जाएगा।
नगर अध्यक्ष संतोष सोनी ने कहा कि व्यापारियों के हितों और समस्याओं के निवारण के लिए के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। महामंत्री नवीन गणेश पोरवाल ने कहा की व्यापार मंडल राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकार को आगे रखकर व्यापारियों हित की चिंता करते हुए राष्ट्रीय पर्व मनाएगी और हर घर तिरंगा अभियान को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कोषाध्यक्ष अमित पोरवाल ने कहा नगर की समस्याओं को प्रमुखता से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। नगर उपाध्यक्ष अजय पोरवाल ने कहा संगठन को मजबूती देने के लिए अधिक से व्यापारियों से जुड़ाव की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष अख्तर राईन ने कहा व्यापार मंडल नगर में व्याप्त व्यापारिक समस्याओं हेतु समस्याओं के निवारण को प्रयासरत रहेगी । इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, वरिष्ठ मंत्री शैलेन्द्र सोनी, मंत्री रामचंद्र, छोटे पोरवाल, योगेंद्र राजपूत,गौरव पोरवाल, संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता, राहुल सिंह, उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल ,दीपक गुप्ता , युवा नगर अध्यक्ष बृजेश यादव, युवा महामंत्री अरुण पाल ,युवा कोषाध्यक्ष श्याम पोरवाल, युवा मंत्री हिमांशु गुप्ता, मंत्री अखिलेश जैन, संगठन मंत्री संजीव कुमार सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*