पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कस्बे में किया फ्लैग मार्च
कंचौसी,औरैया। कंचौसी चौकी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व बल के जवानों ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया।लछियामऊ ,मधवापुर, लहरापुर,सहित आधा दर्जन गांवों व कंचौसी रेलवे व कंचौसी चौकी तक फ्लैग मार्च किया गया।सीओ सदर सुरेंद्र नाथ ने बताया निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए सुरक्षा का अहसास कराया गया। चुनाव शांतिपूर्ण कराना पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है। इस दौरान एसओ दिबियापुर विकास राय,केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सबइंस्पेक्टर गंगासरन शर्मा,कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र सहित अन्य पुलिस बल व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*”उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , ” इकाई के तत्वाधान में आयोजित हुआ ईद मिलन एवं होली मिलन समारोह
लखनऊ 29 मार्च 26*सैकड़ो व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
कानपुर नगर 29 मार्च 26*पाठकपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास मां काली जी का विशाल भंडारा सम्पन्न हुआ