[12/11, 6:17 PM] Ram Prakash Sharma News: *ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को*
*अजीतमल,औरैया।* खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13 दिसंबर 2021 दिन सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्व आदर्श लक्ष्मीनगर में एसएमसी उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया जाना सुनिशित किया गया है। जिसमे समस्त परिषदीय विद्यालयों के सचिव, एसएमसी अध्यक्ष एवं प्रधानों का उपस्थित होना अनिवार्य है।
[12/11, 6:17 PM] Ram Prakash Sharma News: *ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग घायल*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर अट्टसू मार्ग पर अपनी साइकिल से बाजार जा रहे एक बृद्ध को ऑटो सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायलवस्था में उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के चिटकापुर गांव निवासी सुघर सिंह पुत्र मैकूलाल उम्र 60 वर्ष अपनी साइकिल द्वारा घर से बाबरपुर बाजार करने जा रहा थे।तभी रास्ते मे तेजरफ्तार ऑटो सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया । सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा बुजुर्ग को घायलवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
[12/11, 6:17 PM] Ram Prakash Sharma News: *ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग घायल*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर अट्टसू मार्ग पर अपनी साइकिल से बाजार जा रहे एक बृद्ध को ऑटो सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायलवस्था में उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के चिटकापुर गांव निवासी सुघर सिंह पुत्र मैकूलाल उम्र 60 वर्ष अपनी साइकिल द्वारा घर से बाबरपुर बाजार करने जा रहा थे, तभी रास्ते मे तेजरफ्तार ऑटो सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा बुजुर्ग को घायलवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
[12/11, 6:17 PM] Ram Prakash Sharma News: *एसएमआई को लगी फटकार, वही रेन बसेरा देखकर हुए संतुष्ट*
*अपर आयुक्त ने निरीक्षण में परखी हकीकत*
*अजीतमल,औरैया।* शनिवार को अपर आयुक्त कानपुर मंडल कुंज बिहारी अग्रवाल ने तहसील अजीतमल क्षेत्र निरीक्षण कर शासन की योजनाओं की हकीकत परखी। कहीं फटकार लगाई तो कहीं व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।
अपर आयुक्त ने तहसील पहुंचकर, एसडीएम अखिलेश कुमार, व तहसीलदार हरिश्चंद्र से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। अभिलेखों के रखरखाव, विरासत के दर्ज होने की प्रक्रिया और निर्वाचन कार्य मे जुटे कर्मचारियों के कार्य का अवलोकन किया। निर्वाचन कार्य मे हो रही फीडिंग देखकर सन्तुष्टि जाहिर की। साथ ही निर्धारित आयु पूरी करने वाले युवाओं व विशेष तौर पर महिलाओं का नाम निर्वाचन सूची में जोड़ने के प्रति अधिक ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। ताकि कोई भी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका युवा,मतदान से वंचित न रहे। वहीं उन्होंने मण्डी समिति बाबरपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर मिल रही अनियमितताओं के बारे में एसएमआई सुनील कुमार से सवाल किए। टोकन में दी गई निर्धारित तारीख को धान न खरीदने तथा बेवजह किसानों को परेशान किये जाने के बाबत, किसानों की ओर से की गई शिकायत पर अपर आयुक्त का पारा चढ़ गया। उन्होंने एस एम आई को सख्त लहजे में शासन के निर्धारित नियमानुसार धान क्रय किये जाने की चेतावनी दी। तथा क्रय में होने वाली अनियमताओं की शिकायत पर एस एम आई की फटकार लगाई। उन्होंने जिला विपरण अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे को सही तरह से कम करवा पाने की बात कहते हुए, कार्यशैली में तेज़ी लाने के आदेश दिए। तदुपरांत बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायत की ओर से चलाई जा रही अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। गौवंसजो को हरा चारा की उपलब्धता कराने तथा सर्दी से मवेशियों के बचाव हेतु इंतज़ाम करने के सख्त आदेश दिए। वही नगर पंचायत कार्यालय परिसर पहुंचकर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह व चैयरमेन रानी पोरवाल से जानकारी की। कार्यालय परिसर स्थित रेन बसेरा का अवलोकन किया। बीते एक पखवाड़े से चल रही रेन बसेरा में पुरुष व महिलाओं के लिए अलग अलग व्यवस्था देखकर सन्तुष्टि जाहिर की। उन्होंने रेन बसेरा में सुरक्षा के प्रबंध का भी अवलोकन किया। वहीं पहुंचे सभासदगणों ने , नगर पंचायत द्वारा नगर के विकास हेतु कराये गए कार्यों व किये गए टेंडरों की जांच कराए जाने के लिखित दिए गए ज्ञापन पर जांचकर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
[12/11, 6:17 PM] Ram Prakash Sharma News: *मार्ग दुर्घटना में घायल रिपोर्ट पंजीकृत*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी सलीम ने अपने भाई करीम पुत्र अब्दुल हमीद व उसके साथी उरई शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी अजब सिंह पुत्र हरीराम के घायल होने के मामले में ऑटो व उसके चालक के खिलाफ मार्ग दुर्घटना का मामला कोतवाली अजीतमल में दर्ज कराया है। बता दे उक्त दोनों लोग बाइक से आते समय अजीतमल क्षेत्र के हाइवे पर ऑटो की टक्कर से घायल हो गए थे।
[12/11, 6:17 PM] Ram Prakash Sharma News: *मारपीट का मामला दर्ज*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के दया नगर बीसलपुर निवासी सुरेश ने भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही श्याम सिंह, उसकी पत्नी मंजू व भाई ओमसिंह पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें