औरया02अक्टूबर*माधव हैप्पी ओल्ड एज होम में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती*
*औरैया।* शनिवार 2 अक्टूबर को ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान के नेतृत्व में पिछले 4 वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहे वृद्धा आश्रम में संस्था निदेशक राजवर्धन शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष अनुराधा शुक्ला ने वृद्धजनों के साथ गीत के माध्यम से रघुपति राजा राजा राम पतित पावन सीताराम.. महात्मा गांधी जी के मुख्तियार बोल के साथ माला एवं पूजन कर आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ वृद्धजनों के बीच मनाया। संस्था निदेशक ने सम्मानित वृद्धजनों को गांधीजी के जीवन की अच्छाइयों के विषय में बताया ,और कहा परिश्रम करने से हर तरफ से सफलता मिलती है। जीवन में कठिनाइयों के समय हमको हारना नहीं चाहिए। निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। पूज्य पिता महात्मा गांधी से हमें यह प्रेरणा मिलती है। क्योंकि देश की आजादी के लिए वह निरंतर परिश्रम करते रहे। आज हम लोग इन महापुरुषों की वजह से आजादी का महोत्सव मना रहे हैं। संस्था सचिव राजवर्धन शुक्ला के द्वारा सभी वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अनुराधा शुक्ला वृद्धाश्रम प्रबंधक सौरव बाजपेई , नरेंद्र कुमार , सुशील कुमार , हरदीप कुमार व विनोद कुमार दुबे समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
हरदोई 16 फ़रवरी 26*पिहानी में संविदा कर्मी की रहस्यमय मौत।पिहानी के मीर सराय में घर के भीतर फंदे से लटका मिला शव,
हरदोई 16 फ़रवरी 26*मौत को छूकर निकले 9 लोग: हरदोई में तिलक से लौट रहे परिवार की बोलेरो शारदा नहर में गिरी
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई