औरंगाबाद 15 मार्च 26*पलामू से आए गजराज का औरंगाबाद जिला में दर्दनाक अंत: 11000 वोल्ट के झूलते तारों की चपेट में आने से हाथी की मौत*
बारुण (औरंगाबाद) पलामू के जंगलों से अपनों से भटककर रोहतास और औरंगाबाद जिले में पिछले लगभग महीनों दिनों से मदमस्त हो कर घुमता हाथी आखिरकार वन विभाग की नाकामी के कारण जिंदगी की जंग हार गया। शनिवार को बारुण प्रखंड के मेह पुल के पास 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनाक्रम: दहशत से दर्दनाक अंत तक
जंगलों से भटका रास्ता: ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, यह हाथी पलामू के जंगलों से भटककर रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड में दाखिल हुआ था, जहाँ उसने कई घरों और फसलों को नुकसान पहुँचाया। इंद्रपुरी बराज में फंसा: भटकते हुए हाथी इंद्रपुरी बराज के पश्चिमी जल संग्रहण क्षेत्र के गेट में जा फंसा था। काफी मशक्कत के बाद वह खुद वहां से निकला और पटना कनाल नहर के रास्ते बारुण के मेह पुल तक पहुँचा। बिजली विभाग की लापरवाही? प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मेह पुल के पास 11,000 वोल्ट के तार जमीन से काफी नीचे झूल रहे थे। जैसे ही हाथी इन तारों के संपर्क में आया, उसे जोरदार करंट लगा और उसकी तत्काल मृत्यु हो गई।
प्रशासनिक सतर्कता और अपील
घटना के दौरान वन विभाग की टीम और नरारी कला खुर्द पुलिस लगातार हाथी का पीछा कर रही थी। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से बार-बार अपील की जा रही थी कि वे हाथी के करीब न जाएं और सतर्क रहें। वर्तमान में पुलिस और वन विभाग की टीम मौक़े पर मौजूद थी।
चीन-अमेरिका को चौक-चौराहे पर कच्चा चबाने वाला रोहतास जिला अपने गजराज को नहीं बचा पाया 😥 🇮🇳
सभी विभागों का बुरा हाल है। बिहार के बीमार राजा के कारण जिलों में भ्रष्टाचार चरम पर है। कर्मचारी ऑनलाइन कागजों को फेल करके ,घुस के साथ पास कर रहे हैं । खास कर जमीन के मामलों का तो कहिए मत , बिना घुस कुछ नहीं होता । जान पहचान है तो थोड़ा कम लगेगा ,लेकिन लगेगा ।
आप यकीन मानिए कि पिछले 10 वर्षों में रोहतास अभी अपने सबसे खराब व्यवस्थापकों के दौर में हैं । सिर्फ मैनेज्ड खबरियों सह सरकारी ठेकेदारों के भरोसे जिला चल रहा है ।
गुप्ताधाम, माँझर कुंड और तुतला भवानी इत्यादि का जो विकास होना था वो हो गया । अब सिर्फ विकास के नाम पर नाच-गाना-कार्यक्रम होंगे । इवेंट का कमिशन मिलेगा और स्थानीय कलाकारों के नाम पर बिल बनेंगे । उसमें भी स्थानीय कलाकार के नाम पर लोकल शिक्षक जाएंगे जिनका भुगतान भी नहीं होगा । नौकरी के डर से वो अपना चार्ज भी नहीं मांगेंगे । मतलब अधिकारियों की बल्ले बल्ले ।
जिले में हर काम के लिए कमीशनखोरी और अपने लोगों को ठेकेदारी देने की प्रथा ने जिले को खोखला बना दिया है। यही सच्चाई है… बाकी खबरें ठेकेदार-सह-खबरी द्वारा मैनेज्ड हैं।
रोहतास के खबरों में कहीं भी पब्लिक नहीं है , हर तरफ विभागों का तोता है । ठेका देने वाले बॉस ने कह दिया, बस उसी को बिना जाँचे और समाज पर दीर्घकालिक असर समझे बिना ठेका मिलने की लालच में आँख बंद करके चला दिया।
खैर ! ठेकेदारी चलता रहे और अधिकारियों का जन्मदिन, सालगिरह धूम धाम से मैनेज्ड खबरियों के साथ मनता रहे ।
🙏 🐘 गजराज को विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
.
.
#Upaajtak#Mdimranali #wildlife #Dehri #rohtas

More Stories
कानपूर नगर १५ मार्च २६ * राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग एवं सेवा भारती की वार्षिक कार्य योजना की बैठक संघ कार्यालय में संपन्न हुई
नई दिल्ली १५ मार्च २६ * बंगाल असम समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान..!
मिर्ज़ापुर 15 मार्च 26*गीत, नृत्य, कविता, कहानी, रैंप वॉक और फैंसी ड्रेस जैसी प्रस्तुतियों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध*