*बेकिंग न्यूज उन्नाव यूपी*
उन्नाव28सितम्बर25*मिशन शक्ति फेज-05″ अभियान छात्रा अर्पिता अग्निहोत्री ने 1 दिन के लिए सीओ का कार्यभार संभाला
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-05″ अभियान छात्रा अर्पिता अग्निहोत्री ने 1 दिन के लिए सीओ का कार्यभारसंभाला। इस दौरान उन्होंने सीओ
कार्यालय में आई समस्याओं को तत्काल निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए। छात्रा अर्पिता ने पहले सीओ ऑफिस में कार्य करने वाले कर्मचारियों से परिचय लिया और रजिस्टरों का अवलोकन किया। अवलोकन के बाद उन्होंने बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव आड़ाखेड़ा से आए राजेंद्र की समस्या सुनी और तत्काल थाना अध्यक्ष बीघापुर राजपाल को निर्देश देकर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने बीघापुर कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 209/25 में मारपीट गाली गलौज के मामले में तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। सीओ कार्यालय में आए फरियादियों की तत्काल सुनवाई और अनुश्रवण से फरियादी खुश दिखे। इस दौरान सीओ मधुप नाथ मिश्रा सहित स्टॉफ ने छात्रा की कार्यशैली को देखा और उनकी प्रशंसा की। इस पहल से युवाओं को प्रशासनिक कार्यों में भाग लेने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*